फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The performance of the people to build pasture Ppdeu

चारागाह निर्माण के लिए पपदेउ के लोगों ने किया प्रदर्शन

Mon, 15 Feb 2016 05:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़ Updated Mon, 15 Feb 2016 05:57 PM IST
विज्ञापन

पपदेउ में स्वीकृत चारागाह का निर्माण करने की मांग को लेकर सोमवार को लोगों ने जिला मुख्यालय में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


काश्तकार प्रकाश वर्मा के नेतृत्व में जुलूस निकालकर कलक्ट्रेट पहुंचे पपदेउ के लोगों ने चारागाह की स्थापना की मांग को लेकर नारेबाजी की। इन लोगों का कहना था कि चारागाह की स्वीकृति के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। क्षेत्र के लोगों ने जब चारागाह निर्माण के लिए आवाज उठानी शुरू की तो पशुपालन विभाग ने ढाई हेक्टेयर में चारागाह निर्माण करने की सूचना वन पंचायत सरपंच को दी है, जबकि पांच हेक्टेयर क्षेत्र में चारागाह निर्माण की बात तय हुई थी।


कहा कि पशुपालन विभाग ने बजट मंजूरी की भी कोई सूचना नहीं दी है। बगैर बजट के कैसे चारागाह का निर्माण होगा, यह बात समझी जा सकती है। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे प्रकाश वर्मा ने कहा कि पपदेउ क्षेत्र में करीब 300 पालतू जानवर हैं। इन्हें चारा खिलाने की समस्या पैदा हो रही है। चारागाह बनता तो न केवल सार्वजनिक जमीन का सदुपयोग होता बल्कि जानवरों की चारे की समस्या भी समाप्त हो जाती। कहा है कि चारागाह निर्माण के संबंध में सरकार और विभाग ने जल्द कोई फैसला नहीं लिया तो आंदोलन प्रारंभ कर दिया जाएगा। प्रदर्शन में तमाम लोग शामिल थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed