{"_id":"574dc2f04f1c1b7a2810a0f1","slug":"the-performance-of-postal-agents","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक विभाग के एजेंटों का थल में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक विभाग के एजेंटों का थल में प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
Updated Tue, 31 May 2016 10:29 PM IST
विज्ञापन
एजेंटों का प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाक विभाग के अधिकृत एजेंटों ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। आरोप लगाया कि डाक विभाग के कोर बैंकिंग सिस्टम में आ रही खराबी एवं अक्सर सर्वर डाउन रहने से वह न तो खातों में पैसा जमा कर पा रहे हैं और न निकासी हो पा रही है, यदि महीने के अंत तक उस महीने की धनराशि को जमा नहीं किया गया तो उसमें बिना कारण विलंब शुल्क लिया जा रहा है। इस कारण एजेंटों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। सर्वर में खराबी के कारण इस बार कोई भी एजेंट मई की किश्त जमा नहीं कर पाया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि अब एजेंटों से धनराशि को ई-बैंकिंग के माध्यम से खुद जमा करने को कहा जा रहा है, लेकिन किसी भी एजेंट के पास कंप्यूटर और लैपटॉप नहीं है। ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट सेवा काम नहीं करती। फोन सेवाएं भी अक्सर खराब रहती हैं। एजेंटों ने चेतावनी दी कि यदि सिस्टम को सही नहीं किया गया तो सभी एजेंट जमा और निकासी के काम को छोड़ देंगे।
विज्ञापन
प्रदर्शन में कमला वर्मा, जीवंती देवी, हरिप्रिया बिष्ट, इंदिरा देउपा, मोतिमा देवी, दीपा कापड़ी, श्वेता उप्रेती, कमला देउपा, मोहनी देवी, दमयंती देवी, गीता देवी आदि थे। डाक विभाग के स्थानीय अधिकारी अपने स्तर से समस्या का समाधान कर पाने की स्थिति में नहीं हैं।
विज्ञापन