फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The path to Purnagiri Dham will remain illuminated all year round

Pithoragarh News: पूर्णागिरि धाम की राह वर्ष भर रहेगी जगमग

Thu, 16 Jul 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 16 Jul 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
The path to Purnagiri Dham will remain illuminated all year round
टनकपुर (चंपावत)। यूपीसीएल ने मुख्यमंत्री की घोषणा पर अमल करते हुए ककराली गेट से मां पूर्णागिरि धाम तक साल भर निर्बाध प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कदम बढ़ा दिए हैं। बृहस्पतिवार को विभाग ने इस धार्मिक मार्ग के 20 किलोमीटर लंबे हिस्से में आधुनिक एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाने के कार्य का शुभारंभ कर दिया है, जिससे अब श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों का सफर हर मौसम में रोशन रहेगा।
विज्ञापन

बता दें कि वर्तमान में मां पूर्णागिरि धाम में तीन माह के मेला अवधि में ही ककराली गेट से धाम तक स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की जाती है। इस मार्ग पर वर्तमान में श्रद्धालुओं का वर्षभर मां के दर्शन को आना बढ़ गया है। मुख्यमंत्री धामी ने वर्षभर श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था को गंभीरता से लेकर स्ट्रीट लाइट लगाने की घोषणा की थी।
विज्ञापन

इसमें ककराली गेट से मां पूर्णागिरि मंदिर तक लगभग 20 किमी लंबे मार्ग पर एलईडी स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। इसके तहत ही मंदिर तक जाने वाले अंतिम तीन किमी चढ़ाई वाले पैदल मार्ग पर अंडरग्राउंड केबल लिंक से लाइटिंग की जाएगी। श्रावण मास और मेलों के दौरान रात में दर्शन को जाने वाले श्रद्धालुओं को स्ट्रीट लाइट लगने के बाद दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

यूपीसीएल के अधिकारियों ने बताया कि अक्तूबर के अंत तक कार्य पूरा कर लिया जाएगा। यहां अधीक्षण अभियंता डीके जोशी, अधिशासी अभियंता विजय कुमार सकारिया, उपखंड अधिकारी एमएस. बृजवाल, कनिष्ठ अभियंता नरेंद्र प्रसाद आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed