फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The parking lot made the bridge a bridge

घाट पुल को ही पार्किंग स्थल बनाया

Thu, 28 Dec 2017 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 28 Dec 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
The parking lot made the bridge a bridge
बारहमासी सड़क पर घाट पुल में खड़े वाहन - फोटो : अमर उजाला

बारहमासी सड़क निर्माण के दौरान सुबह 11 से अपरान्ह दो बजे तक घाट से आगे वाहनों की आवाजाही बंद की जा रही है। इस दौरान टनकपुर, चंपावत, अल्मोड़ा, हल्द्वानी, खटीमा, गंगोलीहाट आदि स्थानों से आने वाले वाहनों ने अपना पार्किंग स्थल घाट पुल को बना दिया है। इतनी ज्यादा संख्या में एक साथ वाहनों के खड़ा होने से पुल को खतरा भी हो सकता है। इस मामले में पिछले दिनों पुलिस क्षेत्राधिकारी शेखर सुयाल ने घाट चौकी पुलिस को निर्देश दिए थे कि पुल पर वाहनों को खड़ा न होने दिया है। पुल के इधर-उधर सड़क खुलने तक वाहन खड़े किए जा सकते हैं, लेकिन घाट चौकी पुलिस अब तक कोई कदम नहीं उठा पाई है।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को घाट पुल पर सुबह 11 से अपरान्ह दो बजे तक 28 से ज्यादा वाहन खड़े हो गए। अल्मोड़ा और गंगोलीहाट की तरफ से आने वाले वाहन ठीक 11 बजे बाद घाट पुल पर पहुंचे, तब तक सड़क पर आवागमन बंद किया जा चुका था। एक-एक कर पुल पर वाहनों की कतार लग गई। लोगों का कहना है कि यह पुल कई वाहनों का एक साथ भार सहन नहीं कर सकता। यदि रोज इसी तरह पुल पर वाहन खड़े रहे तो पुल की सुरक्षा को खतरा हो सकता है। बताया गया कि प्रशासन ने सड़क पर जाम की समस्या से निपटने के लिए सुबह 11 बजे से तीन घंटे के लिए यातायात बंद करने का फैसला लिया है।
विज्ञापन


इस अवधि में सड़क से मलबा हटाने और धूल बैठाने के लिए पानी का छिड़काव किया जा रहा है। इस व्यवस्था से लोगों को राहत तो मिली है, लेकिन वाहन चालक सूचना मिलने के बाद भी ठीक उसी समय घाट पहुंच रहे हैं जब सड़क पर यातायात बंद कर दिया जाता है। इसमें सामान लेकर आने वाले ट्रक, यात्रियों को लेकर आने वाली जीपें, कारें आदि वाहन शामिल हैं। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने कहा कि घाट पुलिस को फिर से आदेश जारी किया गया है कि पुल पर वाहनों की पार्किंग न होने दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed