{"_id":"c46a067e77d879f4f65a29dd6b79d4f3","slug":"the-opening-of-the-motor-bridge-in-gunji-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुंजी में मोटर पुल का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुंजी में मोटर पुल का उद्घाटन
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 04 Oct 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मुख्य अभियंता एमएस कौल ने रविवार को 3900 मीटर की ऊंचाई पर स्थित गुंजी में बने नए मोटर पुल का उद्घाटन किया। यह पुल 138 फीट लंबा है और इसकी चौड़ाई चार मीटर है। बीआरओ ने कठिन मेहनत के बाद पुल का निर्माण किया। पुल के लिए सामग्री हेलीकाप्टर से गुंजी पहुंचाई गई थी।
मुख्य अभियंता कौल ने कहा कि इतनी ज्यादा ऊंचाई पर पुल का निर्माण होना अपने आप में कीर्तिमान से कम नहीं है। यह पुल गुंजी में महाकाली की सहायक नदी कुटीयांगती में बनाया गया है। बीआरओ के आफीसर कमांडिंग मनीष नारायण ने बताया कि पुल बन जाने से अब गुंजी और नपलच्यू गांवों के बीच आवाजाही आसान हो गई है। इसके अलावा कालापानी से गर्ब्यांग तक 18 किलोमीटर की दूरी सड़क से जुड़ गई है। इसी तरह गर्ब्यांग से कुटी तक 28 किलोमीटर दूरी तक भी सड़क संपर्क हो गया है। अब बीआरओ गर्ब्यांग से मांगती तक 18 किलोमीटर सड़क के निर्माण का काम तेजी से कर रहा। सड़क का यह हिस्सा बन जाने पर धारचूला से कालापानी तक सीधा सड़क संपर्क हो जाएगा। इससे कैलास मानसरोवर यात्रियों, तिब्बत व्यापारियों और स्थानीय लोगों को खासी मदद मिलेगी। पुल के उद्घाटन के समय गुंजी की प्रधान अर्चना देवी भी मौजूद थी।