रेल बजट में राज्य की उपेक्षा पर नाराजगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेल बजट में उत्तराखंड की घोर उपेक्षा किए जाने पर यहां लोगों ने प्रतिक्रिया जताई है। कहा है कि पहाड़ को रेल सुविधा से जोड़ने की कवायद को इस सरकार ने आगे बढ़ाने के बजाए पीछे धकेलने का काम किया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि कांग्रेस ने टनकपुर-जौलजीबी रेल लाइन को मंजूरी दे दी थी और सर्वे के लिए बजट भी तय कर दिया था, लेकिन मोदी सरकार पंचेश्वर बांध बनाने के पक्ष में है और वह किसी भी दशा में रेल लाइन को मंजूरी नहीं देगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस रेल बजट से सख्त नाराज है।
यूकेडी के वरिष्ठ नेता काशी सिंह ऐरी का कहना है कि केंद्र की वर्तमान सरकार से राज्य की भलाई की अपेक्षा नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा कि उनका दल पंचेश्वर बांध का लगातार विरोध कर रहा है और टनकपुर से जौलजीबी तक प्रस्तावित रेल लाइन का निर्माण करने की मांग उठा रहा है लेकिन सरकार जनता की भावना के विपरीत काम करने में लगी है। उन्होंने कहा कि रेल बजट में राज्य की उपेक्षा से सभी को निराशा हुई है।