फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The nature of trade has changed in Mostmanu; agricultural tools have completely disappeared

Pithoragarh News: मोस्टमानू में व्यापार का बदला स्वरूप, पूरी तरह गायब हो गए कृषि उपकरण

Tue, 15 Sep 2026 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 15 Sep 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
The nature of trade has changed in Mostmanu; agricultural tools have completely disappeared
पिथौरागढ़। कभी कृषि उपकरणों और लोहे-तांबे के बर्तनों के व्यापार के लिए प्रसिद्ध मोस्टमानू मेले का स्वरूप पूरी तरह बदल चुका है। मेले में आस्था की भीड़ बढ़ रही है तो कृषि उपकरण और पारंपरिक बर्तन पूरी तरह गायब हो चुके हैं। कृषि उपकरण तैयार करने के लिए न कारीगर हैं और ना ही खरीदार।
विज्ञापन


पूर्व में मोस्टमानू मेला आस्था का केंद्र होने के साथ ही व्यापार के लिए प्रसिद्ध था। मेले की विशिष्ट पहचान लकड़ी के हल, मै, कुदाल आदि कृषि उपकरणों के साथ ही पारंपरिक रूप से तैयार लोहे और तांबे के बर्तन थे। हर आकार की लकड़ी की ठेकी, मठ्ठा तैयार करने वाला पारंपरिक बर्तन लकड़ी का बिंडा, लोहे की कड़ाही, तांबे की परात, गगरी, फूले मेले में खूब बिकते थे। लोहाघाट, चंपावत, अल्मोड़ा के साथ ही देश के अन्य राज्यों से भी कारोबारी व्यापार के लिए मेले में पहुंचते थे। वर्तमान दौर में मेले से ये पारंपरिक कृषि उपकरण और बर्तन पूरी तरह गायब हो चुके हैं। मंदिर के पुजारी नारायण कांडपाल ने बताया कि अब इन पारंपरिक उपकरणों को तैयार करने वाले कारीगर नहीं हैं और ना ही खरीदार। आधुनिकता में ये उपकरण गायब हो गए हैं और इस मेले का व्यापारिक स्वरूप पूरी तरह फीका पड़ चुका है हालांकि लोगों की आस्था में कमी नहीं आई है जो सुखद है।
विज्ञापन


अच्छी फसल का प्रतीक है मोस्टमानू मेला

पिथौरागढ़। मान्यताओं के अनुसार, मोस्टा देवता बारिश के देवता के रूप में प्रसिद्ध हैं। मान्यता है कि मोस्टा देवता की आराधना से सूखे से निजात मिलती है और अच्छी बारिश होने से फसल बेहतर होती है। यह मान्यता और आस्था आज भी जीवंत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed