{"_id":"5915f0fc4f1c1b7a04852a25","slug":"the-name-of-seven-nurses-sent-for-the-florence-nightingale-award","type":"story","status":"publish","title_hn":"सात नर्सों का नाम फ्लोरेंस नाइटेंगल पुरस्कार के लिए भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात नर्सों का नाम फ्लोरेंस नाइटेंगल पुरस्कार के लिए भेजा
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Fri, 12 May 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ से फ्लोरेंस नाइटेंगल पुरस्कार के लिए इन नर्सों का नाम गया
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला अस्पताल में कार्यरत सात नर्सों का नाम इस बार फ्लोरेंस नाइटेंगल पुरस्कार के लिए भेजा गया है। इनमें से एक नर्स का पुरस्कार के लिए चयन होगा और राष्ट्रपति दो लाख रुपये का नकद पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देंगे। प्रदेश से हर साल सिर्फ एक ही नर्स को यह पुरस्कार दिया जाता है।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में कार्यरत नर्स माया रावल, दीपिका डीन, दीपा रावत, मनीषा सिंह, शिल्पा खड़ायत, जया खाती और पल्लवी सिंह को दुर्गम क्षेत्र में मरीजों के प्रति अच्छा व्यवहार करने, अपने व्यवहार से रोगी को प्रभावित करने, काम में दक्षता, रात-दिन काम करने और ऑपरेशन में डॉक्टर की मदद करने जैसे कई अहम काम करने के लिए पुरस्कार सूची के लिए चयनित किया गया है। अब तक यह पुरस्कार प्रदेश में सुशील तिवारी मेडिकल कॉलेज में कार्यरत सिस्टर मैथ्यू सहित देहरादून की एक सिस्टर को मिला है। पुरस्कार के लिए देहरादून में गठित टीम ने पिथौरागढ़ से 7 नर्सों के नामों की सूची सरकार को दी हैं। शीघ्र ही इनमें से एक नाम की घोषणा होगी। पुरस्कार में 2 लाख रुपये की धनराशि और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ जिला अस्पताल में इस समय 120 बेड हैं, लेकिन इसमें रोजाना 200 से अधिक मरीज भर्ती होते हैं। इतने मरीजों की देखरेख के लिए सिर्फ 27 नर्सें कार्यरत हैं। उनको सुबह से अगले दिन तक तीन शिफ्ट में काम करना होता है। पुरस्कार की लिस्ट में जिला अस्पताल की नर्सों का नाम आने पर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. उषा गुंज्याल, जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक डा. केएस मेहता, जिला अस्पताल के वरिष्ठ सर्जन डा. एलएस बोहरा और निश्चेतक डा. विनोद गड़कोटी ने खुशी व्यक्त की है।
विज्ञापन