फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The missing people did not know any address

लापता लोगों का नहीं चला कोई पता

Fri, 18 Aug 2017 10:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला/पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला/पिथौरागढ़ Updated Fri, 18 Aug 2017 10:29 PM IST
विज्ञापन
The missing people did not know any address
मालपा में अपनों की तलाश में पहुंचे स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला

मालपा और मांगती में शुक्रवार को भी खोज, बचाव का काम जारी रहा। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम ने लापता लोगों की खोजबीन का काम किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। 16 अगस्त को ढुंगातोली में महाकाली नदी में मिले शव की मालपा से लापता नेपाली नागरिक वीर बहादुर थापा के होने की पुष्टि हुई है। इस प्रकार अब तक मांगती और मालपा में 8 लोगों के शव बरामद हो गए हैं। 24 लोग लापता हैं। प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने धारचूला पहुंचकर राहत, बचाव के काम की समीक्षा की। मंत्री ने नजंग और सिमखोला में बहे पैदल पुलों के बनने तक उच्च हिमालयी क्षेत्रों के लिए मुफ्त हवाई सेवा जारी रखने का ऐलान किया है। मालपा में 12 नेपाली मजदूरों समेत 16 लोग लापता हैं। मांगती में सेना के 6 जवानों के साथ ही तांकुल और स्यांकू (नेपाल) के दो लोग लापता बताए जा रहे हैं।

विज्ञापन


हादसे के पांचवें दिन धारचूला पहुंचे वित्त मंत्री प्रकाश पंत ने मालपा और मांगती में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव सहायता प्रदान करने का भरोसा दिलाया। मंत्री ने लोनिवि के गेस्टहाउस में अधिकारियों की बैठक ली। लोनिवि के मुख्य अभियंता सत्येंद्र शर्मा ने मंत्री को बताया कि नजंगगाड़ से मालपा तक 3 किमी हिस्से में पैदल मार्ग पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गया है। मालपा और नजंगगाड़ में बहे पुलों के स्थान पर अस्थायी पुल बनाए गए हैं। मार्ग की मरम्मत की जा रही है। मंत्री ने नजंगगाड़ से मालपा तक का रास्ता सात दिन के भीतर ठीक करने के निर्देश दिए। मंत्री ने मार्ग की मरम्मत होने तक लोनिवि चंपावत के अधीक्षण अभियंता को मालपा और अस्कोट के अधिशासी अभियंता को नजंग में तैनात रहने के निर्देश दिए। एक महीने के भीतर गर्बाधार से गुंजी तक 38 किमी लंबे पैदल मार्ग को दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


मंत्री ने कहा नजंगगाड़ में 15 दिन के भीतर स्टील फोल्डिंग ब्रिज लगाने के निर्देश दिए। मंत्री ने खोज, बचाव का काम जारी रखने के निर्देश देते हुए कहा कि प्रभावित क्षेत्र में जो भी लोग फंसे हुए हैं, उन्हें हेलीकॉप्टर के माध्यम से धारचूला लाया जाए। इलाके में चिकित्सा शिविर लगाए जाएं। पानी की योजनाओं की मरम्मत की जाए। मंत्री ने कहा कैलाश मानसरोवर यात्रियों को गुंजी तक हेलीकॉप्टर से लाया और ले जाया जाएगा। सीडीओ आशीष चौहान ने मंत्री को बताया कि मालपा में 60 लोगों को पैदल रास्ता खोलने के लिए लगाया गया है। तहसीलदार आईबी मल और लोनिवि के सहायक अभियंता जीएस मटियानी को मालपा में रखा गया है। सीडीओ ने बताया कि मालपा में लापता लोगों के शव मिलने की कोई संभावना नहीं है। मंत्री ने कहा जल्द ही मुख्यमंत्री प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed