फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The minimum temperature at minus Munsyari

मुनस्यारी का न्यूनतम तापमान अभी माइनस में

Wed, 18 Jan 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी/धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़/मुनस्यारी/धारचूला Updated Wed, 18 Jan 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
The minimum temperature at minus Munsyari
मुनस्यारी में खलियाटॉप के निचले इलाकों में गिरी भारी बर्फ - फोटो : अमर उजाला

बादलों की आवाजाही बनी रहने और ऊंचाई वाले इलाकों पर लगातार हो रहे हिमपात के कारण कड़ाके की ठंड से अभी राहत मिलने वाली नहीं है। मुनस्यारी के आसपास की ऊंची चोटियों पर बुधवार को भी हिमपात हुआ। इस कारण मुनस्यारी में न्यूनतम तापमान माइनस 3.2 रिकार्ड किया गया। खलियाटॉप और बेटुलीधार के निचले इलाकों तक भी अब बर्फ गिर गई है। पंचाचूली, हंसलिंग, छिपलाकेदार, राजरंभा की चोटियों पर लगातार हिमपात हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे तक बादलों की आवाजाही बनी रहने और कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

विज्ञापन


धारचूला तहसील में कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग पर इस बार भारी हिमपात हुआ है। बूंदी से आगे का पूरा इलाका बर्फ से ढक गया है। गुंजी, कुटी, लिपुलेख में भारी हिमपात हुआ है। आईटीबीपी और एसएसबी की अग्रिम चौकियों में तैनात जवानों के लिए विशेष अलर्ट अब भी जारी है। उनको मौसम की स्थिति को देखते हुए गश्त के समय सावधानी बरतने को कहा गया है। कुछ स्थानों पर हिमस्खलन की आशंका भी बनी है।
विज्ञापन


मौसम में आ रहे बदलाव के कारण इस बार जिले के घाटी वाले इलाकों पर भी कड़ाके की ठंड का असर बना है। सुबह के समय लगने वाले कोहरे से सामान्य जनजीवन पर असर पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार इस समय सक्रिय सिस्टम का असर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। दो-तीन दिन में मौसम थोड़ा सामान्य होने लगेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बेटुलीधार में स्कीइंग प्रशिक्षण आज से
पिथौरागढ़। ऊंचाई वाले इलाकों पर काफी हिमपात होने के बाद कुमाऊं मंडल विकास निगम ने बृहस्पतिवार से मुनस्यारी के बेटुलीधार में स्कीइंग प्रशिक्षण शुरू करने का फैसला लिया है। 15 युवाओं को तीन दिन तक बेटुलीधार में प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद उनको खलियाटॉप ले जाया जाएगा। केएमवीएन के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी ने बताया कि अब दोनों स्थानों पर पर्याप्त मात्रा में बर्फ है और स्कीइंग आसानी से की जाएगी। मोनाल संस्था के सचिव सुरेंद्र पंवार ने बताया कि उनकी संस्था भी स्कीइंग प्रशिक्षण जल्दी शुरू करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed