फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The message delivered by painting wildlife conservation

पेंटिंग से दिया वन्य जीव संरक्षण का संदेश

Fri, 07 Oct 2016 10:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Fri, 07 Oct 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
The message delivered by painting wildlife conservation
पिथौरागढ़ में वॉल पेंटिंग करते स्कूली बच्चे - फोटो : अमर उजाला

हरेला संस्था ने वॉल पेंटिंग के जरिए वन्य जीवों के संरक्षण का संदेश दिया है। वन विभाग परिसर की दीवारों पर स्कूली बच्चों ने इतने शानदार संदेश लिखे कि एक बार के लिए हर व्यक्ति जरूर इनको देखने के लिए रुक रहा है। उत्तराखंड के वन्य जीव और उनके संरक्षण विषय पर आयोजित इस पेंटिंग में देवसिंह राजकीय इंटर कॉलेज के बच्चों की पेंटिंग को पहला, जवाहर नवोदय विद्यालय को दूसरा और एशियन एकेडमी को तीसरा स्थान मिला।

विज्ञापन


बच्चों ने दीवारों पर उत्तराखंड के पशु, जानवरों, वनस्पतियों की पेंटिंग तैयार की। कहा कि आज वन्य जीवों के लिए खतरा बढ़ गया है। जंगलों में उनके भोजन की कमी हो रही है। इस कारण वन्य जीव आबादी का रुख करते जा रहे हैं। इसी कारण मानव और वन्यजीवों के बीच संघर्ष बढ़ता जा रहा है। यदि लोग सजग नहीं हुए तो आने वाले समय में यह समस्या गंभीर रूप ले लेगी। हरेला संस्था के मनोज मटवाल ने कहा कि पेंटिंग को लोग ज्यादा गहराई से देखते हैं। इसका असर बहुत जल्दी समाज पर पड़ता है। कार्यक्रम में देवसिंह इंटर कालेज, डॉन बास्को स्कूल, जीजीआईसी, जवाहर नवोदय विद्यालय, एशियन एकेडमी के बच्चों ने भाग लिया। हरेला संस्था के सदस्यों ने कार्यक्रम संचालन में मदद की। 
विज्ञापन


वन्यजीव सप्ताह पर प्रतियोगिता आयोजित
अंतरराष्ट्रीय बॉक्सर हरी सिंह थापा राजकीय हाईस्कूल नैनीसैनी में वन्यजीव सप्ताह पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों को वन्य जीव और वन्य जीवन के बारे में जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को जैव विविधता से अवगत कराने के लिए स्थानीय जंगल में भ्रमण कराया गया। प्रधानाचार्य मोहन चंद्र पाठक ने वन्य जीवन से छेड़छाड़ न करने और प्राकृतिक संतुलन बनाने की अपील की। विद्यालय में आयोजित भाषण प्रतियोगिता में नेहा महर प्रथम, सुनील कुमार द्वितीय, विजय बोरा तृतीय, निबंध में पुष्पा प्रथम, ज्योति बिष्ट द्वितीय, आशा महर तृतीय और चित्रकला में साक्षी प्रथम, नेहा द्वितीय, राकेश ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान चंद्रकुमार सिंह थापा, चंद्रा पंत, भूपेंद्र सिंह डसीला, राजकुमार सिंह मौरा, गिरीश चंद्र नगरकोटी, पंकज सिंह महर आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed