फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The married women wished for the long life of their husbands.

Pithoragarh News: सुहागिनों ने की पति के लंबी उम्र की कामना

Wed, 01 Nov 2023 10:03 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 01 Nov 2023 10:03 PM IST
विज्ञापन
The married women wished for the long life of their husbands.
पिथौरागढ़। सीमांत जिले में करवाचौथ का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान सुहागिनों ने निर्जल व्रत रख पतियों के दीर्घायु की कामना की। सुहागिनों ने चंद्रमा को अर्घ्य अर्पित किया। करवा चौथ के दिन ज्वेलर्स की दुकान में भी महिलाओं की काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

करवा चौथ पर्व को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। बुधवार को भी महिलाओं ने कपड़े, साड़ी, घाघरा-पिछौड़ा, चूड़ियां आदि की खूब खरीदारी की। मेंहदी लगाने के लिए भी महिलाओं की काफी भीड़ देखी गई। न्यू बजेटी क्षेत्र में सरस्वती बिष्ट, उज्ज्वला पंजाबी, सुचित्रा, मंजू, जानकी जोशी, गुड़िया जोशी, बबीता बिष्ट ने कई जगहों पर सामूहिक रूप से करवा की पूजा की और गीत गाए।
विज्ञापन

शाम को चांद के निकलते ही महिलाएं छतों पर पहुंचीं और अर्घ्य देकर पूजा की। इधर घंटाकरण भसीन भवन में भी महिलाओं ने करवाचौथ का पर्व धूमधाम से मनाया। महिला पूनम साहनी, रजनी भसीन, रितू कोहली, मीना साहनी, सुशील साहनी, उपमा पुनेठा, निकिता पांडेय, जया भसीन, मनील भसीन, अंशु अरोरा, शुभि अरोरा, कमलेश पुनेठा, नेहा पुनेठा, बबीता, नीतू आदि ने करवाचौथ का पर्व मनाया। तिलढुकरी क्षेत्र में दीपाली साहनी, सोनिया लांबा, रेनू दिगारी, रीता साहनी, रितू गुप्ता सहित कई अन्य महिलाओं ने करवाचौथ का पर्व मनाया। इस दौरान घरों में विशेष पकवान भी बनाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed