फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The landlord will allow pasting posters

मकान मालिक भी पोस्टर चिपकाने की अनुमति लेंगे

Fri, 06 Jan 2017 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट/बेड़ीनाग
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट/बेड़ीनाग Updated Fri, 06 Jan 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
The landlord will allow pasting posters
डीडीहाट में राजनैतिक दलों के पोस्टर हटाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा चुनाव के दौरान अब अपने मकान में किसी भी दल के प्रत्याशी या पार्टी के स्लोगन लिखने और पोस्टर चिपकाने के लिए मकान मालिक को रिटर्निंग अफसर से अनुमति लेनी होगी। राजनैतिक दलों और प्रत्याशियों के लिए भी यही व्यवस्था रहेगी। वह अपनी प्रचार सामग्री को बिना अनुमति के कहीं पर भी नहीं चिपका पाएंगे। आदेश का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


रिटर्निंग अफसर मनुज गोयल के निर्देश पर थानाध्यक्ष जीएस सामंत ने नगर पंचायत के कर्मचारियों के सहयोग से नगर के सभी स्थलों पर लगे पोस्टर-बैनरों को हटाने का कार्य शुरू कर दिया है। रिटर्निंग अफसर ने बताया कि अब मकान मालिकों को भी अपने मकान पर पोस्टर लगवाने के लिए अनुमति लेनी होगी। ऐसा न करने पर मकान मालिक और उम्मीदवार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नगर में पहले से ही मकानों में जो प्रचार सामग्री लगी थी, उसे हटाया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि चुनावों को देखते हुए ऐसे लोगों को भी चिन्हित किया जा रहा है जो चुनावों में व्यवधान पैदा कर सकते हैं। उनके चालान काटने की तैयारी पुलिस विभाग कर रहा है।
विज्ञापन


उधर, बेड़ीनाग में भी रिटर्निंग अफसर वैभव गुप्ता के निर्देश पर पुलिस, तहसील प्रशासन और नगर पंचायत ने प्रचार सामग्री हटाने का काम शुरू कर दिया है। नगर में लगाए गए राजनैतिक दलों के पोस्टर और बैनर अब हटा दिए गए हैं। अगले चरण में कस्बों और गांवों में भी यह अभियान चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed