{"_id":"692f4390592263b97007c439","slug":"the-issue-of-contaminated-drinking-water-dominated-the-ganai-gangoli-tehsil-day-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-135428-2025-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: गणाई गंगोली तहसील दिवस में छाया रहा दूषित पेयजल का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: गणाई गंगोली तहसील दिवस में छाया रहा दूषित पेयजल का मुद्दा
Wed, 03 Dec 2025 01:22 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़) । तहसील दिवस में दूषित पेयजल समेत अन्य मुद्दे छाए रहे। इस दौरान 12 शिकायतें दर्ज की गईं।
अटल आदर्श गांव सिमल्ता के प्रधान नीरज सूंठा और ग्रामीणों ने गौलचौरा खड़िया खनन से पेयजल लाइन में दूषित पानी आने और स्रोत में खड़िया के मलबे से बंद होने की शिकायत की। उपजिलाधिकारी यशवीर सिंह ने खनन अधिकारी, वन विभाग, तहसील और जल संस्थान के अधिकारियों को मामले की जांच करने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीणों को शीघ्र स्वच्छ पानी उपलब्ध कराने को कहा।
सरुली देवी ने स्वतंत्रता संग्राम कुटुंब पेंशन दिलाने , वैशाली के ग्राम प्रधान शंकर लाल ने सड़क किनारों से झाड़ियों को काटने की मांग रखी। ललित मोहन लोहनी ने आधार सेवा केंद्र स्थापित करने, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य पूरन चंद्र जोशी ने सिमल्ता-घोड़ासिला सड़क को ठीक किए जाने का अनुरोध किया। यहां तहसीलदार देवांश प्रताप, पूर्व जिला पंचायत सदस्य चंदन बाणी समेत पंचायत प्रतिनिधि मौजूद रहे। संवाद