फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The issue of cleanliness of wards heated up, the mayor calmed it down by giving assurances

Pithoragarh News: वार्डों की सफाई का मुद्दा गर्माया, आश्वासन की घुट्टी पिला मेयर ने शांत कराया

Mon, 21 Apr 2025 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 21 Apr 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
The issue of cleanliness of wards heated up, the mayor calmed it down by giving assurances
पिथौरागढ़ नगर निगम में आयोजित बोर्ड बैठक में मौजूद मेयर कल्पना देवलाल और पार्षद। संवाद
पिथौरागढ़। नगर निगम की बोर्ड बैठक में पार्षदों ने वार्डों की सफाई न होने और बैठक की सूचना समय पर न मिलने पर नाराजगी जताई। पार्षदों ने मेयर को 11 सूत्री मांगपत्र देते हुए पुरानी मोहल्ला स्वच्छता समितियों को भंग करने की मांग की। मेयर ने पार्षदों को शांत कराते हुए हरसंभव कदम उठाने का भरोसा दिया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नगर निगम की अनुमानित आय 111.83 करोड़ और अनुमानित व्यय 87.78 करोड़ रुपये का बजट पारित किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को नगर निगम सभागार में मेयर कल्पना देवलाल की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक हुई। पार्षदों ने बैठक की शुरुआत में ही वार्डों की सफाई व्यवस्था का सवाल उठाते हुए कहा कि निगम क्षेत्र की सफाई व्यवस्था बेहतर नहीं हो रही है। ऐसे में पुरानी मोहल्ला स्वच्छता समितियों को शीघ्र भंग कर नई समितियों का गठन किया जाना चाहिए। उन्होंने समितियों से जुड़े पर्यावरण मित्रों के खाते में मानदेय के भुगतान की भी मांग की। उन्होंने कहा कि बोर्ड बैठक की सूचना समय पर नहीं मिल रही है। कहा कि कम से कम पांच दिन पूर्व बैठक की सूचना दी जानी चाहिए।
विज्ञापन

पार्षदों ने वार्डों में होने वाले विकास कार्यों में गुणवत्ता लाने के लिए पार्षद की तरफ से गुणवत्ता पत्र दिए जाने के बाद ही भुगतान करने की व्यवस्था लागू करने की मांग भी की। मेयर ने पार्षदों को सभी मांगों पर उचित कार्यवाही का भरोसा दिया। बैठक में अनिल कुमार, पवन कुमार पाटनी, सौरभ भंडारी, पृथ्वीराज सिंह, विजेंद्र सिंह महर, नीरज जोशी, सुशील खत्री, कृष्णा वर्मा, ममता पांडे, हंशी प्रकाश, पुष्पा उप्रेती, रेनुका जोशी आदि पार्षद शामिल रहे। संचालन सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्षदों की मांगें
पार्षदों को उनके अधिकार संबंधी पत्रावली देने, पार्षदों के बैठने की उचित व्यवस्था करने, नगर में बिजली व्यवस्था के लिए कर्मियों की संख्या बढ़ाने, क्रमवार बोलने का नियम बनाने, विभिन्न समितियों का शीघ्र गठन करने, स्वच्छता समिति के सदस्य के अवकाश पर जाने पर अन्य की व्यवस्था करने और वार्ड में विभिन्न कार्यों के लिए 25 लाख रुपये का बजट देने समेत अन्य मांगें उठाई गईं।

गांधी चौक का होगा सौंदर्यीकरण
नगर निगम की बोर्ड बैठक में गांधी चौक के सौंदर्यीकरण का निर्णय लिया गया। इसके अलावा नेड़ा में पार्क निर्माण, नगर में चार पिंक टॉयलेट बनाने, बदहाल शौचालयों का सुधारीकरण कराने, फड़ और खोखों को व्यवस्थित करने, आंचल पार्लर खोलने, समूह की महिलाओं के लिए मछली आउटलेट के लिए भूमि उपलब्ध कराने और मई में बाल मेला आयोजित करने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed