फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The iron rods of the roof of the classrooms have rusted, studies are being done in the verandah

Pithoragarh News: कक्षा कक्षों की छत की सरिया में लगा जंग, बरामदे में हो रही है पढ़ाई

Wed, 13 Aug 2025 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 13 Aug 2025 10:32 PM IST
विज्ञापन
The iron rods of the roof of the classrooms have rusted, studies are being done in the verandah
 इस तरह जीर्ण शीर्ण हो चुकी है प्राथमिक विद्यालय हराली के भवन की छत। संवाद
पिथौरागढ़। राजकीय प्राथमिक पाठशाला हराली का भवन जीर्ण-शीर्ण हो गया है। छत की सरिया में जंग लग चुका है। हादसा होने की आशंका को देखते हुए पठन-पाठन बरामदे में किया जा रहा है।
विज्ञापन

देवलथल तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय हराली में वर्तमान में 16 बच्चे अध्ययनरत हैं। स्कूल में तीन शिक्षक तैनात हैं। छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधा मिले, इसको देखते हुए लगभग एक दशक पूर्व लाखों रुपये खर्च कर नया भवन बनाया गया लेकिन इतने कम समय में ही विद्यालय की छत खराब हो गई। कक्षा कक्षों के लिंटर का सरिया नजर आने लगा है। छत से कंक्रीट के टुकड़े चटक कर गिरते रहते हैं। बारिश के समय हादसे की आशंका को देखते हुए कक्षाओं का संचालन दो-तीन वर्षों से बरामदे में किया जा रहा है।
विज्ञापन

--
बरामदे में चलती हैं पांच कक्षाएं
राजकीय प्राथमिक विद्यालय हराली का भवन जर्जर होने के कारण पांच कक्षाओं का संचालन एक ही बरामदे में करना पड़ रहा है। एक से पांचवीं तक की कक्षाओं का एक ही स्थान पर पठन-पाठन होने से बच्चों और शिक्षकों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
राजकीय प्राथमिक विद्यालय हराली का भवन जीर्ण-शीर्ण हो चुका है। छत जर्जर हाल है। लंबे समय से मांग उठाई जा रही है। अभी तक भवन के सुधार के लिए धनराशि स्वीकृत नहीं की गई है। यदि इसी तरह उपेक्षा की गई तो कभी भी हादसा हो सकता है। - जगदीश कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता
--
हराली विद्यालय में वर्तमान में 16 बच्चे पढ़ रहे हैं। कक्षा-कक्षों की स्थिति पठन-पाठन के योग्य नहीं होने के कारण बरामदे में शिक्षण कार्य किया जा रहा है। इस मामले को मुख्य शिक्षा अधिकारी के समक्ष उठाया जाएगा। - होशियार सिंह, नव निर्वाचित प्रधान हराली

--
जो विद्यालय जीर्ण-शीर्ण हालत में पहुंच गए हैं, उनकी सूची तैयार कर शासन को भेजी गई है। शासन से धनराशि स्वीकृत होने पर ऐसे भवनों की मरम्मत का कार्य कराया जाएगा। - एचआर कोहली, सीईओ पिथौरागढ़

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed