फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The internal roads of Pithoragarh city are in bad shape, no one can improve

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ नगर के आंतरिक रास्ते बदहाल कोई सुधलेवा नहीं

Tue, 23 May 2023 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 23 May 2023 10:55 PM IST
विज्ञापन
The internal roads of Pithoragarh city are in bad shape, no one can improve
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ नगर में आंतरिक रास्तों की बदहाली से लोग परेशान हैं। रास्तों के बदहाल होने और गंदगी फैलने से लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। परेशानी का सामना कर रहे लोगों ने रास्तों का सुधार कर सफाई करने की मांग की है।
विज्ञापन

मंगलवार को टीम ने नगर के आंतरिक रास्तों की पड़ताल की। इस दौरान जिला सहकारी बैंक के पास से गांधी चौक जाने वाले रास्ते में गंदगी का अंबार लगा मिला। इससे आवाजाही करने में परेशानी हो रही थी।
विज्ञापन

इसके बाद टीम गांधी चौक से देव सिंह जाने वाले पैदल रास्ते पर पहुंची। यहां पेयजल लाइन बिछाई गई है। कचरा रास्ते में फैला हुआ मिला। कचरा और रास्ते में लाइन बिछे होने से लोगों को संभलकर चलना पड़ रहा था। इसके बाद टीम गांधी चौक से सिमलगैर को जाने वाले रास्ते पर पहुंची। यहां भी रास्ते में गंदगी देखने को मिली। लोग गंदगी से बचकर आवाजाही करते मिले। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी राजदेव जायसी का कहना है कि सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बदहाल रास्तों को सुधार कर जहां भी गंदगी की समस्या है उसे दुरुस्त किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
तीन गांव के 90 परिवार 23 साल से कर रहेे सड़क का इंतजार
सड़क की मांग के लिए ग्रामीणों ने विधायक को दिया ज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

थल (पिथौरागढ़)। जौरासी, सिमार और मल्ली गोल के 90 परिवार 23 साल से सड़क का इंतजार कर रहे हैं। सड़क नहीं होने के कारण गर्भवती महिलाओं को डोली के सहारे सड़क तक लाना पड़ता है।

नवीन चंद्र पाठक के नेतृत्व में तीन ग्राम पंचायत ग्रामीणों ने गंगोलीहाट के विधायक फकीर राम टम्टा को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने नायल सपोली को जाने वाली सड़क से गांव के लिए तीन किमी दूरी तक आंतरिक सड़क बनाने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि प्रथम चरण में 900 मीटर सड़क विधायक निधि से स्वीकृत हो जाए तो बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में उन्हें सड़क तक पहुंचने के लिए तीन किमी पैदल आना पड़ता है। मरीजों और सामान को लाने-ले जाने में बहुत मुश्किल होती है। मल्ली गोल अनुसूचित जाति बहुल गांव होने से इतने लंबे समय से उसे अभी तक सड़क से नहीं जोड़ा गया है। विधायक ने ग्रामीणों को शीघ्र सड़क सुविधा उपलब्ध कराने के लिए प्रयास करने का आश्वासन दिया।

ज्ञापन देने वालों में गोल प्रधान मदन रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य बसंत लोहनी, कपिल देव, लक्ष्मण सिंह पंचपाल, कैलाश चंद आदि शामिल रहे।
----
रावलखेत सड़क पर यात्रा करना खतरनाक
उच्चाधिकारियों से शिकायत के बाद भी नहीं सुधरी सड़क की दशा

संवाद न्यूज एजेंसी

गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। पाताल भुवनेश्वर से दौलाबलिया, रावलखेत जाने वाली 17 किमी लंबी सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। इस सड़क पर लोग जान जोखिम में डालकर यात्रा करने को विवश हैं। कई बार उच्चाधिकारियों से सड़क की बदहाली की शिकायत की गई लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया।

सड़क निर्माण का कार्य जनवरी 2021 में पूरा हुआ था। दो साल में ही सड़क किनारे बनाई गईं दीवारें टूट चुकी हैं। सड़क से डामर उखड़ चुका है। सड़क निर्माण का कार्य पूरा होने के साथ ही घटिया निर्माण सामग्री को लेकर क्षेत्र के लोग मुखर हो गए थे। क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र सिंह महरा, शंकर सिंह खाती, रावलखेत की प्रधान रेखा देवी, दौलाबलिया की रजनी देवी ने मुख्यमंत्री से लेकर कुमाऊं कमिश्नर और डीएम तक इस संबंध में शिकायत की।
शंकर सिंह खाती ने बताया कि तत्कालीन विधायक मीना गंगोला और वर्तमान विधायक फकीर राम टम्टा से भी सड़क ठीक करने की मांग कर चुके हैं लेकिन सब जगह से आश्वासन ही मिल रहा है। खाती ने बताया कि सड़क का कार्य एनपीसीसी नाम की कंपनी ने किया था।
कोट

सड़क की मरम्मत के लिए 90 लाख का आकलन तैयार कर शासन को भेजा गया है। धनराशि मिलते ही मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। डामरीकरण के लिए ठेकेदार को पत्र भेजा गया है। - अभिषेक यादव, अधिशासी अभियंता एनपीसीसी।
फोटो 23 पीटीएच 22 पी- गंगोलीहाट के दौलाबलिया जाने वाली बदहाल सड़क। संवाद

---
बड़ालू के ग्रामीणों को शीघ्र मिलेगा सड़क का मुआवजा
क्षेत्र के विकास के लिए 36 काश्तकारों ने दी थी जमीन

संवाद न्यूज एजेंसी
मूनाकोट (पिथौरागढ़)। चार साल पहले कटी सड़क में जिन ग्रामीणों की जमीन अधिग्रहीत की गई थी उन्हें अब जल्द ही मुआवजा मिलने की उम्मीद जगी है। मूनाकोट ब्लाॅक के बड़ालू से मल्ली बड़ालू गांव के लिए वर्ष 2019-20 में सड़क बनाई गई। ढाई किमी सड़क के लिए 36 काश्तकारों ने अपनी जमीन गांव के विकास के लिए दी। भूमि का लगभग 60 लाख रुपये मुआवजा दिया जाना है। चार साल बीत जाने के बाद भी गांव के लोग मुआवजा नहीं मिलने से परेशान हैं। ग्रामीण इस संबंध में कुछ दिन पूर्व क्षेत्रीय विधायक बिशन सिंह चुफाल से भी मिले। विधायक चुफाल और प्रधान दिवाकर जोशी की पहल पर विभाग ने मुआवजा बांटने के लिए पहल शुरू कर दी है। विभाग जल्द ही गांव में खुली बैठक कर मुआवजे को दी जाने वाली राशि और खेत नंबर का मिलान करेगा।

कोट
मल्ली बड़ालू सड़क का मुआवजा बंटना था लेकिन खेत नंबर गलत होने की वजह से यह नहीं बंट पाया। 25 मई को गांव में बैठक के बाद 60 लाख का मुआवजा काश्तकारों को दिया जाएगा। - बीके जोशी, अधिशासी अभियंता, आरईएस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed