{"_id":"570a86db4f1c1b4964c810c8","slug":"the-house-was-hit-by-wildfires","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल की आग ने मकान को लिया चपेट में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल की आग ने मकान को लिया चपेट में
ब्यूरो/अमर उजाला, नाचनी
Updated Sun, 10 Apr 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
आग से मकान जला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जंगल की आग ने यहां प्रचंड रूप ले लिया है। नाचनी-बांसबगड़ रोड किनारे के जंगल में रविवार को दोपहर बाद कुछ अराजक तत्वों की ओर से लगाई आग सीधे कोट्यूड़ा गांव पहुंच गई और रुद्र सिंह के मकान को चपेट में ले लिया। बाथीगूठ गांव में आग खेतों तक पहुंच गई। वहां सैकड़ों फलदार पौधे जल गए। आग बुझाने के प्रयास में चार लोगों के कपड़े जल गए। लोगों में जंगल की आग की विभीषिका को लेकर भारी दहशत है।
विज्ञापन
बताया गया कि आग कोट्यूड़ा गांव में सड़क से करीब 100 मीटर की दूरी पर स्थित रुद्र सिंह के पुराने मकान तक पहुंच गई। काफी सामान आग से नष्ट हो गया। बाथीगूठ गांव में गंगा सिंह के खेत में बने घास के लूटे और लकड़ी का ढेर आग की चपेट में आ गया। उनके 265 फलदार पौधों को भी नुकसान पहुंचा है। इसी गांव में हयात सिंह और राम सिंह के घास, लकड़ी आग की भेंट चढ़ गई। क्षेत्र पंचायत सदस्य जगदीश बथियाल, त्रिभुवन जोशी ने बताया कि खेतों में पहुंची आग को बुझाने में हयात सिंह, जगदीश सिंह, हेमा बाफिला, खीमा देवी के कपड़े जल गए। बारातोली में भी आग गांव के लिए खतरा बन रही है।
विज्ञापन