फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The helmet will also sit at the back two-wheeler

दोपहिया वाहन में पीछे बैठने वाला भी लगाएगा हेलमेट

Thu, 08 Dec 2016 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Thu, 08 Dec 2016 10:30 PM IST
विज्ञापन
The helmet will also sit at the back two-wheeler
हेलमेट पहनना अनिवार्य - फोटो : अमर उजाला

दोपहिया वाहन में पीछे बैठने वालों को भी अब हेलमेट पहनना होगा। इसके लिए परिवहन विभाग ने लोगों को 15 दिसंबर तक का समय दिया है, ताकि उस अवधि में लोग हेलमेट खरीदने और कागज पत्रों की ठीक करने का काम कर सकें। एआरटीओ नवीन सिंह ने बताया कि प्राइवेट चौपहिया वाहनों में अब सीट बेल्ट लगाना भी अनिवार्य कर दिया गया है। विभाग वाहनों की सख्ती से चेकिंग करेगा। यदि किसी भी स्तर पर कोई कमी मिली तो तत्काल वाहनों का चालान कर दिया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि वाहन में इंडीकेटर, बैक लाइट, बैक गियर, ब्रेक लाइटस रिफ्लेक्टर होना जरूरी है। यदि वाहनों में यह चीजें फिट नहीं होंगी तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अब दोपहिया वाहन में पीछे बैठने वालों को भी हेलमेट पहनना पड़ेगा। सभी वाहन चालक अपने वाहनों को 15 दिसंबर तक अपडेट कर लें।
विज्ञापन


उसके बाद चेकिंग अभियान शुरू हो जाएगा। बता दें कि व्यापक अभियान चलाने के बावजूद पुलिस और परिवहन विभाग लोगों में दोपहिया चलाते समय हेलमेट पहनने की आदत नहीं डाल पाया है। अब भी रोज हेलमेट नहीं पहनने पर चालान हो रहे हैं। पीछे बैठे हुए यात्री को हेलमेट पहनने के लिए अब कैसे तैयार किया जाएगा, यह चुनौतीपूर्ण विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed