फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The helicopter flew for Dharchula Gunji and Grbyang

धारचूला से गुंजी और गर्ब्यांग के लिए उड़ा हेलीकॉप्टर

Fri, 10 Jun 2016 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Fri, 10 Jun 2016 10:28 PM IST
विज्ञापन
The helicopter flew for Dharchula Gunji and Grbyang
धारचूला से गुंजी जाने के लिए तैयार हेलीकाप्टर - फोटो : अमर उजाला

यूटी एयर कंपनी के हेलीकॉप्टर ने शुक्रवार को एक उड़ान गुंजी के लिए और दो उड़ान गर्ब्यांग के लिए भरी। हर बार चार-चार लोग पहुंचाए गए। गुंजी तक भारत तिब्बत व्यापार में शामिल होने वाले दीवान सिंह गर्ब्याल भी गए। गर्ब्यांग तक कुछ स्थानीय लोगों ने सफर किया। यह लोग वार्षिक पूजा में भाग लेने के लिए अपने गांव गए हैं। हेलीकॉप्टर अब शनिवार से तीन दिन मुनस्यारी से मिलम की उड़ान भरेगा।

विज्ञापन


इस बार हेलीकॉप्टर सेवा का संचालन कुमाऊं मंडल विकास निगम कर रहा है। इस बार किराया अधिक होने से लोग नाराज हैं और किराया कम करने की मांग कर रहे हैं। यूटी एयर के पायलट कैप्टन यशपाल सिंह ने बताया कि एक बार में चार यात्रियों को ले जाया जा रहा है। वापसी में यात्री मिलने की संभावना बहुत कम रहती है। इधर, जिन लोगों को आवश्यक काम के लिए गुंजी और गर्ब्यांग जाना है वह महंगी होने के बावजूद इस सेवा का लाभ ले रहे हैं। स्थानीय लोगों को उम्मीद है कि हेलीकॉप्टर सेवा का किराया जल्दी कम होगा और अधिक से अधिक लोग इस सेवा का लाभ उठाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed