{"_id":"6a566b97ca10d0158b080c75","slug":"the-harela-festival-begins-today-at-bindatiwari-digalichaud-pithoragarh-news-c-229-1-shld1019-141709-2026-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आज से शुरू होगा बिंडातिवारी दिगालीचौड़ में हरेला महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आज से शुरू होगा बिंडातिवारी दिगालीचौड़ में हरेला महोत्सव
Tue, 14 Jul 2026 10:32 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 14 Jul 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। विकास खंड लोहाघाट के दूरस्थ नेपाल सीमा से लगे बिंडातिवारी के दिगालीचौड़ में हरेला महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर चल रही हैं।
महोत्सव के लिए मंगलवार को क्षेत्रीय लोगों ने मंदिर परिसर में सफाई अभियान चलाकर झाड़ियों का कटान किया।
समिति के विद्याधर तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में महोत्सव को भव्य रूप देने पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि पूर्वजों के समय से क्षेत्र में हरेला महोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है।
बताया महोत्सव के पहले दिन देव डांगरों पंचेश्वर धाम में पवित्र स्नान व धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे।
इसके बाद देव डांगरों ब्रह्मदेव मंदिर पहुंचकर पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान पूजा अर्चना करेंगे। बुधवार को ब्रह्मदेव मंदिर से डोला बिंडा के ब्रह्मदेव खल ले जाया जाएगा और रात्रि में बिंडातिवारी और ढूंगा बोरा में जागरण का आयोजन होगा।
बृहस्पतिवार 16 जुलाई को हरेला पर्व पर ब्रह्म देवता की भव्य रथ यात्रा निकलेगी।
यहां देव डांगर प्रेम तिवारी, मोनू बिष्ट, संजय टम्टा, हरि सिंह अधिकारी, लक्ष्मण सिंह भंडारी, सुरेश तिवारी, फते सिंह भंडारी, टीका राम तिवारी आदि उपस्थित थे।