फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The full report will Bstdi Centre

बस्तड़ी की पूरी रिपोर्ट केंद्र सरकार को देंगे

Fri, 07 Oct 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट
ब्यूरो/अमर उजाला, डीडीहाट Updated Fri, 07 Oct 2016 10:47 PM IST
विज्ञापन
The full report will Bstdi Centre
बस्तड़ी गांव का जायजा लेते केंद्रीय अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

आपदा प्रभावित बस्तड़ी का दौरा करने के बाद केंद्रीय अधिकारियों ने कहा कि बस्तड़ी की पूरी रिपोर्ट केंद्र सरकार को दी जाएगी। लोगों की दिक्कत, जरूरत का ब्योरा तैयार किया जाएगा। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार जल्द ही बस्तड़ी के लिए धनराशि जारी कर देगी।

विज्ञापन


शुक्रवार को बस्तड़ी पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव सतपाल चौहान और आपदा प्रबंधन विभाग के क्षेत्रीय अधिकारी यूसी कटारा ने लोगों से मुलाकात की। दोनों अधिकारियों ने ठुलखाली का भी दौरा किया। अब तक ठुलखाली में कोई भी आपदा प्रभावित नहीं रह रहा है। लोगों ने मांग की कि सबसे पहले प्रभावितों के पुनर्वास की व्यवस्था हो। ठुलखाली में मास्टर प्लान के तहत भवनों का निर्माण किया जाए। आपदा की चपेट में आए बस्तड़ी में अब कोई भी मकान रहने लायक नहीं है।
विज्ञापन


श्री चौहान और कटारा ने कहा कि उनके दौरे का प्रभावितों को जरूर फायदा मिलेगा। उन्होंने कहा कि बस्तड़ी की स्थिति वह खुद देख चुके हैं। यह कोशिश की जाएगी कि लोगों का सही तरीके से पुनर्वास हो। बाद में दोनों अधिकारी डीडीहाट पहुंचे। यहां पर सभी विभागों के अधिकारियों से आपदा के दौरान हुए नुकसान की जानकारी ली। डीडीहाट में आपदा के कारण सड़कों, पैदल रास्तों, पेयजल योजनाओं को भारी नुकसान पहुंचा है। विधायक विशन सिंह चुफाल ने आपदा प्रभावितों की समस्या को अधिकारियों के सामने रखते हुए कहा कि एक जुलाई से सभी परिवार राहत कैंपों में रह रहे हैं। अब सर्दियों का सीजन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों की दिक्कत ज्यादा बढ़ने लगेगी। पूर्व प्रधान उमेश चंद्र भट्ट ने अधिकारियों को ज्ञापन देते हुए मांग की कि पुनर्वास के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से धन दिया जाए, कृषि लोन माफ किया जाए, मृतकों के परिजनों को नौकरी दी जाए, अनाथ हो चुके बच्चों की पढ़ाई के लिए छात्रवृत्ति दी जाए। दौरे के समय प्रभारी डीएम आशीष चौहान, एसपी अजय जोशी, आईटीबीपी के कमांडेंट महेंद्र प्रताप, एडीएम मोहम्मद नासिर, कांग्रेस प्रदेश सचिव प्रदीप पाल, कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेंद्र बोरा आदि लोग थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed