फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The forest fire season

वन विभाग का फायर सीजन शुरू

Mon, 15 Feb 2016 05:55 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला,पिथौरागढ़ Updated Mon, 15 Feb 2016 05:55 PM IST
विज्ञापन
वन विभाग का फायर सीजन सोमवार से शुरू हो गया है। 15 जून तक जंगलों में आग की दृष्टि से हाई अलर्ट रहेगा। दावाग्नि रोकने के लिए 55 क्रू स्टेशन बनाए गए हैं।
विज्ञापन


हर स्टेशन में कम से कम पांच कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इस तरह 275 कर्मचारियों की ड्यूटी जंगलों की आग को रोकने के लिए लगाई गई है। जिले के सात वन रेंजों में से पांच को दावाग्नि की दृष्टि से संवेदनशील घोषित किया गया है। सभी रेंजों में कर्मचारियों को फायर सीजन में अलर्ट के आदेश हो गए हैं।
विज्ञापन


प्रभागीय वनाधिकारी डा. आईपी सिंह ने सभी रेंजरों को आदेश दिए हैं कि जंगलों की आग को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएं। इस दौरान फायर वाचर की तैनाती करने, स्कूलों के माध्यम से जागरूकता के अभियान चलाने और लोगों को जागरूक करने का कार्यक्रम चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्सर लोग हरी घास के लालच में जंगलों में इरादतन आग लगा देते हैं। इस तरह की प्रवृत्ति पर रोक लगाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जिले में इस बार सूखे की स्थिति को देखते हुए पहले से ही आग के लिए सतर्कता बरती गई थी। जंगलों में आग की छिटपुट घटनाएं पहले हुई भी हैं। पिछले सप्ताह 16.4 एमएम बारिश होने के बाद आग का खतरा कम हुआ है। अभी जमीन में नमी बनी है। इस कारण तत्काल आग की संभावना नहीं है।

आग की दृष्टि से संवेदनशील रेंज
पिथौरागढ़ जिले में 205239 हेक्टेयर में रिजर्व, सिविल और पंचायती जंगल हैं। इनमें से करीब 40 फीसदी हिस्से में चीड़ के जंगल हैं। चीड़ के जंगलों में आग का खतरा अधिक रहता है। इस कारण वन विभाग ने गंगोलीहाट, बेड़ीनाग, डीडीहाट, अस्कोट और पिथौरागढ़ रेंज को आग की दृष्टि से संवेदनशील घोषित किया है। धारचूला और मुनस्यारी में जंगल ऊंचाई वाले इलाकों में होने के कारण आग का खतरा कम रहता है।


आग से छोटे पौधों और स्रोतों को खतरा
एक सामान्य गलती से जंगल में लगने वाली आग से छोटे पौधों और पेयजल स्रोतों को नुकसान पहुंचता है। पर्यावरण प्रदूषण को भी जंगल की आग बढ़ा देती है। विशेषज्ञों ने कई बार लोगों को आगाह किया है कि जंगलों में आग न लगाएं। अब तो इसके लिए सख्त कानून भी बन गए हैं। जंगलों में आग लगाते पकड़े जाने पर सजा हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed