{"_id":"69346422daf2e604870feb66","slug":"the-forest-department-has-refused-to-remove-wasp-nests-in-populated-areas-pithoragarh-news-c-230-1-pth1005-135585-2025-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आबादी क्षेत्र में ततैयाें के छत्तों को हटाने से वन विभाग ने खड़े किए हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आबादी क्षेत्र में ततैयाें के छत्तों को हटाने से वन विभाग ने खड़े किए हाथ
Sat, 06 Dec 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 06 Dec 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
झूलाघाट कोतवाली के समीप रिहायशी इलाके में बने ततैयाें के छत्ते। संवाद
झूलाघाट(पिथौरागढ़)। झूलाघाट में कोतवाली के समीप रिहायशी इलाके में पेड़ पर ततैयाें ने तीन छत्ते बनाए हैं। इन छत्तों से कुछ दूर बाजार है। चंद कदमों पर कोतवाली और रिहायशी इलाका है। ऐसे में क्षेत्र में ततैयों के हमले का खतरा बना है। वन विभाग ने इन छत्तों को हटाने से हाथ खड़े कर दिए हैं।
स्थानीय निवासी राहुल भट्ट ने बताया कि ततैयों के छत्तों के कारण उनके परिवार के साथ ही आसपास के निवासियों के लिए खतरा बना हुआ है। कुछ दिन पूर्व ही घर पर कार्य कर रहीं उनकी मां पर ततैयों ने हमला कर दिया था। जिसमें वह बमुश्किल बचीं। राहुल ने वन विभाग के रेंजर को जानकारी दी। वन विभाग की टीम रेंजर दिनेश जोशी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची लेकिन ततैयों के खतरे से निजात दिलाने में असमर्थ दिखी। टीम ने छत्तों को छेड़ने के बजाय सुरक्षा बरतने की सलाह दी। कहा कि यदि छत्तों को नहीं हटाया गया तो इससे खतरा हो सकता है। रेंजर दिनेश जोशी ने कहा कि ग्रामीणों की शिकायत पर टीम के साथ संबंधित स्थान पर गए थे। ततैयाें के छत्ते काफी ऊंचाई पर हैं। हमने खतरे को देखते हुए फिलहाल उन्हें छेड़ना उचित नहीं समझा। क्षेत्र के लोगों को भी सतर्कता बरतनी होगी।