{"_id":"667af9f9a2b00034550c809c","slug":"the-first-rain-exposed-the-claims-of-the-municipality-pithoragarh-news-c-230-1-pth1001-114780-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पहली बारिश ने खोली पालिका के दावों की पोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पहली बारिश ने खोली पालिका के दावों की पोल
विज्ञापन
बेड़ीनाग में बारिश का पानी बहने से बदहाल हुई सड़क। संवाद
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। मानसून की पहली बारिश में ही नगरपालिका के दावों की पोल खुल गई। करीब एक घंटे हुई झमाझम बारिश से नगर की सड़कों पर पानी बहने लगा। कूड़ा और पत्थरों के ढेर जहां-तहां सड़क पर लग गए। इसके चलते लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बारिश से पहले सफाई नहीं होने से नालियां जाम हो गईं। सड़कों पर बहने वाला पानी दुकानदारों और राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया। नगर के जवाहर चौक, डिग्री काॅलेज सड़क पर लोगों ने नालियाें को पूरी तरह से बंद कर रखा है।
पानी दुकानों में घुस गया। दुकानदारों ने बताया कि नगर पालिका ने बरसात से पहले नालों की सफाई नहीं करवाई थी। इसके चलते जल निकासी नहीं हो पा रही है।
यही हाल नगर के पैदल रास्तों का भी है जिनमें बारिश का पानी बह रहा है। इससे रास्तों पर चलना भी मुश्किल हो गया। बारिश से बाजार क्षेत्र के पैदल रास्ते चलने लायक नहीं बचे हैं। व्यापारी नेता हेमंत उप्रेती ने पालिका प्रशासन से शीघ्र नालियों और रास्तों को ठीक करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
पहली ही बारिश में नालियों में भरने लगा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
तल्लादेश/चंपावत। नाली निर्माण का कार्य समय पर नहीं होने के कारण मंच बाजार के लोग परेशान हैं। पहली ही बारिश में नालियों में पानी भरने लगा है।
मंच बाजार में दो माह पूर्व नालियों का कार्य तो शुरू किया गया, लेकिन वह भी अधूरा छोड़ दिया गया। नाली निर्माण का काम अधूरा छोड़ने से मंच बाजार में स्थित घरों में बारिश का पानी आ रहा है। इससे लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि अगर तेज बारिश हो गई तो काफी नुकसान हो सकता है। उन्होंने नाली निर्माण के अधूरे काम को पूरा करने की मांग की है।
बीते दिनों हुई बारिश से कलावती देवी के घर में पानी घुस गया। लोग खुद ही पानी निकासी के लिए नाली बनाने का काम कर रहे हैं। ग्रामीण श्याम सिंह, चतुर सिंह का कहना है कि अगर शीघ्र नाली निर्माण का कार्य पूरा नहीं किया तो घरों को खतरा पैदा हो जाएगा। स्थानीय निखिल महर ने लोनिवि से शीघ्र समाधान करने की मांग की है। संवाद