फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The first batch of the Mansarovar Yatra begins the Kailash circumambulation from Yamdwar

Pithoragarh News: मानसरोवर यात्रा के पहले दल की यमद्वार से कैलाश परिक्रमा शुरू

Mon, 13 Jul 2026 11:27 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 13 Jul 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
The first batch of the Mansarovar Yatra begins the Kailash circumambulation from Yamdwar
पिथौरागढ़। कैलाश मानसरोवर यात्रा के तीसरे दल के यात्रियों का केएमवीएन पर्यटक आवास गृह पहुंचने पर बुरांश का जूस पिलाकर स्वागत किया गया। दोपहर भोजन के बाद यात्री धारचूला रवाना हो गए। पहले दल के यात्रियों की यमद्वार से कैलाश परिक्रमा शुरू हो गई है। दूसरे दल के यात्री मंगलवार को लिपुलेख दर्रे से तकलाकोट में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन

तीसरे दल के 48 यात्री सोमवार को दोपहर में पर्यटक आवास गृह पहुंचे। प्रबंधक प्रकाश भैंसोड़ा के नेतृत्व में निगम कर्मचारियों ने यात्रियों का स्वागत किया। निगम के पूर्व प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में यात्रियों को हिमालय बचाओ अभियान की शपथ दिलाई गई। साथ ही यात्रियों से हिमालय को प्रदूषित करने वाली सामग्री का प्रयोग नहीं करने और वहां पड़े कूड़े को एकत्र कर धारचूला में निस्तारण करने का अनुरोध किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान यात्रियों को उच्च हिमालयी क्षेत्र गुंजी, कालापानी में रोपण के लिए पौधे दिए गए। यात्रियों का स्वागत करने वालों में कोऑर्डिनेटर कुंदन लाल जौहरी, वेद प्रकाश, पदम सिंह, नरेंद्र थापा, गोपाल, सौरभ, गौरव पांडे आदि मौजूद रहे। यात्रा शेड्यूल के अनुसार पहले दल के 48 यात्री सोमवार को जेरापू से झुंझुपू पहुंचे और 16600 फुट की ऊंचाई पर स्थित कैलाश पर्वत की यमद्वार से परिक्रमा की। मंगलवार (आज) यात्री डोलमा से कैलाश की परिक्रमा करेंगे। तीसरे दल के यात्री आज धारचूला से गुंजी को रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओम पर्वत के दर्शन से अभिभूत हुए दूसरे दल के यात्री
धारचूला। कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे दल के 34 पुरुष एवं 13 महिलाओं कुल 47 यात्रियों ने सोमवार को ओम पर्वत के दर्शन किए। इस दौरान यात्रियों ने हर-हर महादेव का उद्घोष भी किया। उन्होंने केएमवीएन की व्यवस्थाओं की सराहना भी की। नाभीढांग स्थित पर्यटक आवास गृह के प्रबंधक नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि यात्री मंगलवार सुबह करीब 10 बजे सभी औपचारिकताएं पूर्ण कर लिपुलेख दर्रे से तकलाकोट में प्रवेश करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed