{"_id":"669019ff879ab613ef00e8f8","slug":"the-ever-increasing-population-in-the-world-is-a-matter-of-concern-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-115376-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: विश्व में लगातार बढ़ रही जनसंख्या चिंता का विषय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: विश्व में लगातार बढ़ रही जनसंख्या चिंता का विषय
Thu, 11 Jul 2024 11:14 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 11 Jul 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ गंगोत्री गर्ब्याल जीजीआईसी में विश्व जनसंख्या दिवस पर आयोजित कर्यक्रम में मौजूद लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़/धारचूला। विश्व जनसंख्या दिवस पर रेडक्रास सोसाइटी की ओर से गंगोत्री गर्ब्याल जीजीआईसी में गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने बढ़ती जनसंख्या पर चिंता जताते हुए इस पर नियंत्रण पाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को आगे आने पर जोर दिया।
बृहस्पतिवार को रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन एमसी पंत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ एडीएम डॉ. शिव कुमार बरनवाल ने किया। इस दौरान छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत किए। एडीएम ने कहा कि विश्व में बढ़ रही जनसंख्या पर नियंत्रण पाने के लिए अलग-अलग प्रयोग हो रहे हैं। कार्यक्रम में एसीएमओ डॉ. हेमंत कुमार मर्तोलिया, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. आकांक्षा वत्स, डॉ. तारा सिंह, डॉ. एनएस रजवार, रेडक्रॉस सोसाइटी के भगवान सिंह आदि सदस्य मौजूद रहे।
इधर धारचूला में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की प्रदेश अध्यक्ष लीला बंगयाल के नेतृत्व में महिलाओं ने एसडीएम मंजीत सिंह के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर जनसंख्या कानून लागू करने की मांग की है। इस दौरान प्रदेश महामंत्री कमला चंद, प्रदेश सचिव आशा गर्ब्याल, उर्मिला कुटियाल,लक्ष्मी परमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
महिला अस्पताल में पखवाड़े का शुभारंभ
पिथौरागढ़। विश्व जनसंख्या दिवस पर सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी और पीएमएस डॉ. जेएस नबियाल ने विश्व जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े का शुभारंभ किया। इस दौरान सीएमओ ने कहा कि पखवाड़ा 11 जुलाई से 24 जुलाई तक चलेगा। शिविर में माध्यम से पुरुष, महिला नसबंदी और अन्य नियोजन सुविधाएं निशुल्क दी रही हैं। कार्यक्रम में डॉ. भागीरथी गर्ब्याल, हेमलता बिष्ट, सोमेंद्र उपाध्याय, ललित शाह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे। संवाद