फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The entire organization will work in unison for the interests of the traders

लिया संकल्प : व्यापारियों के हितों के लिए पूरा संगठन एकजुट होकर कार्य करेगा

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2020 04:50 PM IST
विज्ञापन
The entire organization will work in unison for the interests of the traders
बैठक में उपस्थित व्यापारी। - फोटो : AMAR UJALA
धारचूला (पिथौरागढ़)। कार्यकारिणी विस्तार तथा आगामी व्यापार संघ चुनाव की रणनीति बनाने के लिए कनालीछीना, डीडीहाट, बरम, जौलजीबी बलुवाकोट में व्यापारियों से मिलते हुए रविवार सायंकाल को सीमांत धारचूला पहुंचे जिला व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन जोशी का स्वागत किया। अध्यक्ष ने कहा कि व्यापारियों के हितों के लिए पूरा संगठन एकजुट होकर कार्य करेगा। स्थानीय अध्यक्ष भूपेंद्र थापा के नेतृत्व में व्यापारियों ने लोक निर्माण सभागार में माल्यापर्ण कर स्वागत किया। अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने लॉकडाउन से मीट व्यवसायियों को हो रही परेशानी तथा स्टेडियम में क्वारंटीन केंद्र को अन्यत्र शिफ्ट करने की मांग की गई। जोशी ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए व्यापारियों को मिले दायित्व की घोषणा की तथा उन्होंने व्यापार संघ के आगामी चुनाव को लेकर व्यापारियों के साथ चर्चा वार्ता भी की उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को देखकर धारचूला के व्यापारियों के द्वारा सराहनीय कार्य किया गया है। लॉक डाउन के चलते व्यापारियों की सदस्यता नहीं हो पाने से व्यापार संघ के चुनाव प्रभावित होने की बात कही उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सदस्यता पूर्ण कर चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ व्यापारियों को जिम्मेदारी दी गई है सभी व्यापारियों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान भी किया। साथ ही जिला व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों द्वारा चयनित सभी पदाधिकारियों को माल्यापर्ण कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
---::: धारचूला के इन व्यापारियों को मिली जिम्मेदारी:: प्रकाश गुंज्याल जिला संगठन मंत्री तथा तहसील प्रभारी, हरीश गुंज्याल जिला उपाध्यक्ष,धनुली बिष्ट जिला महिला उपाध्यक्ष।
विज्ञापन
--::: ये रहे मौजूद :: जिला महासचिव जनक जोशी कोषाध्यक्ष विकास गर्ग महासचिव नवीन खर्कवाल उपाध्यक्ष प्रकाश गुंज्याल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रकाश लाल वर्मा, ओपी वर्मा, राजीव खर्कवाल, कैलाश रावत, हीरा लाल वर्मा, भीम सिंह रावत, हरीश गुंज्याल हर सिह कार्की, एमके पैतोला, धरम बिष्ट, सुधांशु आगरी, योगेश सिंह गर्ब्याल, वीरेंद्र नबियाल, रंजीत सिंह रावत, ओपी कापड़ी,राकेश तिवारी, नदीम परवेज आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed