{"_id":"6a761874d857030e6e0697d7","slug":"the-eighth-batch-of-kailash-pilgrims-reached-taklakot-pithoragarh-news-c-230-1-pth1019-145342-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आठवें दल के कैलाश यात्री तकलाकोट पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आठवें दल के कैलाश यात्री तकलाकोट पहुंचे
Fri, 07 Aug 2026 11:10 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:10 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ । कैलाश मानसरोवर यात्रा के आठवें दल के यात्रियों ने शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे लिपुलेख दर्रा पार किया। आईटीबीपी जवानों ने यात्रियों को चीन प्रशासन के सुपुर्द किया। कागजातों की जांच के बाद यात्री वाहनों से तकलाकोट पहुंचे। मेडिकल जांच में अनफिट मिले हरियाणा के राजेश कुमार भी अनुमति के बाद यात्रा में शामिल हुए हैं।
केएमवीएन के यात्राधिकारी धन सिंह बिष्ट ने बताया कि सातवें दल के यात्री कैलाश परिक्रमा में जुटे हैं। छठे दल के यात्री कैलाश की परिक्रमा पूरी कर लिपुलेख दर्रे से भारत लौट आए हैं। यात्री रात्रि विश्राम धारचूला में कर शनिवार को चौकोड़ी रवाना होंगे। नौवें दल के 48 यात्री धारचूला से हर-हर महादेव के जयकारे के साथ शुक्रवार सुबह गुंजी को रवाना हुए।