फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The effigy of the President of China blew

पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिक कल्याण समिति ने फूंका चीन के राष्ट्रपति का पुतला

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2020 10:52 PM IST
विज्ञापन
The effigy of the President of China blew
पिथौरागढ़ में पूर्व सैनिकों ने चीन के राष्ट्रपति का पुतला फूंका। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ। पूर्व सैनिक जनकल्याण समिति ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका। इस दौरान उन्होंने शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने सरकार से चीन को सबक सिखाने की मांग की।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ में शनिवार को पूर्व सैनिक अध्यक्ष दान सिंह वल्दिया के नेतृत्व में चंद तिराहे में एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने चीन के खिलाफ जोरदार नारे लगाकर प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति शी जिनपिंग का पुतला फूंका। उन्होंने कहा कि इस हिंसक झड़प के दौरान 20 सैनिकों का शहीद होना कोई सामान्य घटना नहीं है। चीन अपनी विस्तारवादी नीति से हमेशा हमारे देश की सीमा में घुसने की कोशिश करता रहा है। उन्होंने सभी पूर्व सैनिकों और जनता से चीन के सभी सामानों का बहिष्कार करने की अपील की। इस मौके पूर्व सैनिकों ने अपनी सेवा के दौरान चीनी सेना के साथ हुई झड़पों एवं उनको खदेड़ने के किस्से साझा किए।
विज्ञापन

पुतला फूंकने वालों में कुंडल मोसाल, राजेंद्र बल्लभ जोशी, राम सिंह बिष्ट, जितेंद्र खनका, देवराज ज्याला, ललित धानिक, देव सिंह भाटिया, लक्ष्मण वल्दिया, संजय खनका, दिवानी चंद शाही, नैन सिंह भंडारी, भुवन वल्दिया, नरेंद्र भंडारी, राम दत्त भट्ट, डीसी जोशी, होशियार सिंह धामी,पीसी पुनेड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धारचूला में लोगों ने शहीद हुए वीर जवानों को श्रद्धांजलि देते हुए बलुवाकोट में सामाजिक कार्यकर्ता सुरेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में लोगों ने चीन के राष्ट्रपति पुतला फूंका। इस मौके पर सुरेंद्र सिंह, मनोज सिंह, आनंद सिंह बिष्ट, भूपेश ऐरी, पुष्कर चंद्र, जगदीश भट्ट, धर्मेंद्र ऐरी, खीमराज जोशी, धीरू फिरमाल, जशोदा फिरमाल, गीता भट्ट, और पार्वती बिष्ट सहित कई लोग मौजूद थे।

बलुवाकोट में लोगों ने चीन का पुतला फूंका। संवाद न्यूज एजेंसी

बलुवाकोट में लोगों ने चीन का पुतला फूंका। संवाद न्यूज एजेंसी- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed