फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The commerce department will get furniture in this session.

Pithoragarh News: इस सत्र में वाणिज्य विभाग को मिलेगा फर्नीचर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
The commerce department will get furniture in this session.
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ महाविद्यालय में वाणिज्य के छात्रों की पढ़ाई फर्नीचर के अभाव में मात्र दो कक्षाओं में ही सिमट कर रह गई है। वाणिज्य विभाग में एक हजार से अधिक छात्र हैं। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा को विभाग के लिए फर्नीचर की व्यवस्था के लिए भेजे गए पत्र का एक माह बाद भी कोई जवाब नहीं आया है।
विज्ञापन

दशकों बाद वाणिज्य विभाग टीन शेड से पक्के भवन में शिफ्ट हुआ। विभाग की परेशानी अभी कम होने का नाम नहीं ले रही है। छात्र संख्या के हिसाब से कक्षाओं में बैठने के लिए 200 छात्रों के लिए भी फर्नीचर की व्यवस्था नहीं है। विभाग के पास कक्षों की कोई कमी नहीं है, लेकिन फर्नीचर की कमी से छात्र-छात्राओं की पढ़ाई भवन के प्रथम थल में ही आधी अधूरी व्यवस्था से हो रही है। इससे छात्र-छात्राओं को पढ़ाई में दिक्कतें हो रही हैं। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के नोडल अधिकारी डॉ. हेमचंद्र पांडेय ने बताया कि विश्वविद्यालय को फर्नीचर के लिए पत्र भेजा गया है। फर्नीचर की व्यवस्था विश्वविद्यालय स्तर से होनी है। व्यवस्था होने के बाद विभाग को फर्नीचर उपलब्ध कराया जाएगा। इस सत्र में फर्नीचर के लिए विश्वविद्यालय से व्यवस्था हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed