फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The college principal is also teaching on the campus.

Pithoragarh News: महाविद्यालय के प्राचार्य भी पढ़ा रहे परिसर में

Sat, 21 Oct 2023 12:29 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 21 Oct 2023 12:29 AM IST
विज्ञापन
The college principal is also teaching on the campus.
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ परिसर के बनने के एक साल बाद भी जरूरत के हिसाब से प्राध्यापक नहीं मिल सके हैं। परिसर के प्राध्यापकों के साथ ही राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य समेत 60 से अधिक प्राध्यापक छात्र-छात्राओं को पढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन

अगस्त 2020 में विरोध के बाद भी पिथौरागढ़ महाविद्यालय को परिसर बनाने की घोषणा हुई। इसका छात्रनेताओं ने विरोध किया। उनका कहना था कि परिसर को किसी अन्य स्थान पर बनाना चाहिए। परिसर बनने से महाविद्यालय का वजूद समाप्त हो जाएगा और सीट सीमित होने से अधिकतर छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं मिल पाएगा। विरोध के बावजूद वर्ष 2021 से ही एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के मानकों के अनुसार पिथौरागढ़ परिसर का संचालन शुरू हुआ।
विज्ञापन

एसएसजे विवि ने मार्च 2023 तक महाविद्यालय के प्राध्यापकों से समायोजन आवेदन मांगे थे। महाविद्यालय में कार्यरत कुछ प्राध्यापकों ने बिना शर्त के कैंपस में नियुक्ति ली। इसके बाद भी समायोजन की तिथि करीब दो माह बढ़ी। अब परिसर के 36 और महाविद्यालय के 60 से अधिक प्राध्यापक छात्र-छात्राओं को पढ़ा रहे हैं। शिक्षण कार्य के साथ ही राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य समेत 60 से अधिक प्राध्यापक परीक्षा, छात्रसंघ चुनाव समेत अन्य कार्यों का निर्वाहन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------- दो कोट सचित्र

पिथौरागढ़ कैंपस की समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। शासन स्तर पर कार्यवाही चल रही है। उच्च शिक्षा मंत्री से कैंपस की समस्या सुलझाने की मांग की जाएगी। छात्र-छात्राओं को बेहतर शिक्षा देना सरकार की प्राथमिकता है। - रघुवीर सिंह, जिला प्रवक्ता, भाजपा।


सरकार ने कैंपस बनाकर जिले की जनता के साथ खिलवाड़ किया है। कैंपस बनने के बाद से ही अव्यवस्थाओं से छात्र-छात्राएं परेशान हैं। कुमाऊं के अधिक छात्र संख्या वाले कॉलेज को कैंपस बनाकर बनी बनाई शिक्षा व्यवस्था को बिगाड़ा है। - अंजू लुंठी, जिलाध्यक्ष, कांग्रेस।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed