फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The CM will virtually launch two schemes today

Pithoragarh News: आज सीएम करेंगे दो योजनाओं का वर्चुअल शुभारंभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
The CM will virtually launch two schemes today
चंपावत। टनकपुर उप जिला चिकित्सालय में नवीन स्वास्थ्य सुविधाओं और डांडा ककनई में समग्र ग्राम विकास कार्यक्रम का सीएम वर्चुअल शुभारंभ करेंगे। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि सीएम पुष्कर सिंह धामी 10 जुलाई को सुबह 10 बजे उप जिला चिकित्सालय टनकपुर में स्थापित दो अत्याधुनिक डायलिसिस मशीनों का लोकार्पण और एक नवीन ईसीजी मशीन का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद सीएम 11 बजे जीआईसी डांडा ककनई में नेस्ले इंडिया व बीएआईएफ संस्था के संचालित उत्तराखंड सीएसआर 2026 समग्र ग्राम विकास कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से भव्य शुभारंभ करेंगे। डीएम ने बताया कि सीएम डांडा ककनई क्षेत्र के ग्रामवासियों से वर्चुअल माध्यम से सीधा संवाद भी करेंगे। उन्होंने कहा कि यह महत्वाकांक्षी कार्यक्रम क्षेत्र में स्वास्थ्य, शिक्षा, स्वच्छता, जल संरक्षण, सौर ऊर्जा, ग्राम अवसंरचना, महिला सशक्तीकरण, कौशल विकास और स्वरोजगार जैसे अनेक बहुआयामी विकास कार्यों को नई गति प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed