{"_id":"68067d1c9016abdb3600308c","slug":"the-campaign-will-start-from-today-encroachment-will-be-removed-from-markets-and-roads-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-126878-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: आज से चलेगा अभियान, बाजारों और रास्तों से हटेगा अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: आज से चलेगा अभियान, बाजारों और रास्तों से हटेगा अतिक्रमण
Mon, 21 Apr 2025 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 21 Apr 2025 10:45 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ नगर के गांधी चौक में अतिक्रमण हटाते सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी और अन्य कर्मी। स्रो
पिथौरागढ़। नगर के बाजार, रास्ते और सड़कें अतिक्रमण से मुक्त होंगी। नगर निगम मंगलवार से अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाएगा। गांधी चौक पर अतिक्रमण की जद में आई महात्मा गांधी की प्रतिमा के आसपास से भी अतिक्रमण हटाया जाएगा। सोमवार को निगम के अधिकारियों ने बाजार में घूमकर अतिक्रमण हटाने की चेतावनी जारी की है।
नगर में अधिकांश बाजार, रास्ते और सड़कें अतिक्रमण की जद में हैं। अतिक्रमण के चलते लोगों का आवाजाही करना भी मुश्किल हो गया है। पूर्व में कई बार अभियान चलाकर फौरी तौर पर अतिक्रमण हटाया गया लेकिन इससे मुक्ति नहीं मिल सकी। अब अस्तित्व में आए नगर निगम ने इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए जमीनी स्तर पर अतिक्रमण हटाने की पहल की है। सोमवार को सहायक नगर आयुक्त राजदेव जायसी ने अतिक्रमण के खिलाफ खुद मोर्चा संभाला।
उन्होंने टीम के साथ नगर के गांधी चौक, महात्मा गांधी मार्ग, शास्त्री बाजार, सिमलगैर, टकाना आदि क्षेत्रों में पहुंचकर अतिक्रमण करने वालों को अंतिम चेतावनी जारी की। वहीं गांधी चौक और शास्त्री बाजार में छह दुकानों का अतिक्रमण भी हटवाया। सहायक नगर आयुक्त ने कहा कि नगर में दुकानों के आगे अतिक्रमण कर कारोबार किया जा रहा है। रास्तों पर अतिक्रमण कर फड़ और दुकानें लगाई गई हैं। कहा कि मंगलवार से अतिक्रमण हटाने का अभियान चलेगा। अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी। उन्होंने कहा कि गांधी चौक पर सबसे अधिक अतिक्रमण हुआ है। यहां से अतिक्रमण हटेगा तो नजरों से ओझल हो रही राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा भी साफ नजर आएगी।