{"_id":"6816566b74beb1e76909aba3","slug":"the-burden-of-charges-is-slowing-down-the-health-service-pithoragarh-news-c-230-1-shld1024-127364-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: प्रभार के भार से मंद पड़ रही स्वास्थ्य सेवा की धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: प्रभार के भार से मंद पड़ रही स्वास्थ्य सेवा की धार
Sat, 03 May 2025 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 03 May 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाली सीमांत के बच्चों पर भी भारी पड़ रही है। जिला अस्पताल में तैनात एकमात्र बाल रोग विशेषज्ञ को सीएमओ का प्रभार दे दिया गया है। प्रभारी सीएमओ बीमार बच्चों और उनके अभिभावकों की परेशानी को देखते हुए सुबह दो घंटे अस्पताल में सेवा दे रहे हैं। ऐसे में सुबह 11 बजे बाद यहां पहुंचने वाले बीमार बच्चे इलाज के लिए भटकने के लिए मजबूर हैं।
जिला अस्पताल को छोड़कर जिले के किसी भी स्वास्थ्य केंद्र में बाल रोग विशेषज्ञ तैनात नहीं हैं। जिले के विभिन्न हिस्सों से रोजाना 40 से अधिक बच्चे इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचते हैं। अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ को प्रभारी सीएमओ बनाने से स्वास्थ्य सुविधा चरमराने लगी है। कई अभिभावकों को अपने बच्चों को निजी अस्पतालों में दिखाना पड़ रहा है।
इधर, पूर्व सीएमओ ने सीमांत जिले के बच्चों और उनके अभिभावकों की दिक्कत को समझते हुए सेवानिवृत्ति के बाद जिला अस्पताल में सेवा देने के लिए सेवा विस्तार का अनुरोध किया था। डेढ़ महीने बाद भी उनके सेवा विस्तार की फाइल शासन में अटकी है और सीमांत के बीमार बच्चे इलाज के लिए भटकने के लिए मजबूर हैं।
विज्ञापन
महिला अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ की बढ़ी चुनौती
महिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती है। अस्पताल में रोजाना आठ से अधिक प्रसव होते हैं। नवजात की देखरेख की जिम्मेदारी उन पर है। जिला अस्पताल में बाल रोग विशेषज्ञ न होने से कई अभिभावक अपने बच्चों के इलाज के लिए महिला अस्पताल पहुंच रहे हैं। ऐसे में यहां तैनात बाल रोग विशेषज्ञ के लिए नवजातों की देखरेख के साथ ही हर बीमार बच्चे का इलाज करना किसी चुनौती से कम नहीं है।
कोट
बीमार बच्चों के इलाज के लिए फिलहाल प्रभारी सीएमओ सुबह दो घंटे जिला अस्पताल में सेवा दे रहे हैं। इसके बाद पहुंचने वाले बच्चों को इलाज के लिए महिला अस्पताल भेजा जा रहा है। फिलहाल पूर्व सीएमओ को सेवा विस्तार नहीं मिला है। यदि उन्हें सेवा विस्तार मिलेगा तो व्यवस्था पटरी पर आ जाएगी। - डॉ. भागीरथी गर्ब्याल, पीएमएस, जिला अस्पताल, पिथौरागढ़