फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   rock broke the connection of three valleys with the district Pithoragarh

Pithoragarh: टूटी चट्टान ने तोड़ दिया तीन घाटियों का जिले से संपर्क, सड़क बंद होने से लोग रहे परेशान

Wed, 21 May 2025 02:52 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Updated Wed, 21 May 2025 02:52 PM IST
सार

चट्टान टूटने और इस कारण धारचूला-तवाघाट एनएच के बंद रहने से व्यास, दारमा और चौदास घाटियों का शेष दुनिया से संपर्क कटा रहा। आदि कैलाश यात्रियों के साथ ही पर्यटक तो परेशान रहे है।

विज्ञापन
rock broke the connection of three valleys with the district Pithoragarh
बोल्डर गिरने से क्षतिग्रस्त एसएसबी की बैरक। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

साेमवार की रात चट्टान टूटने और इस कारण धारचूला-तवाघाट एनएच के बंद रहने से व्यास, दारमा और चौदास घाटियों का शेष दुनिया से संपर्क कटा रहा। आदि कैलाश यात्रियों के साथ ही पर्यटक तो परेशान रहे ही, वहीं विभिन्न कार्यों के लिए तहसील मुख्यालय धारचूला के लिए घरों से निकले लोगों को भी खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


ऐलागाड़ के पास चट्टान टूटने से रात नौ बजे सड़क बंद हो गई थी। जब सुबह दोनों ओर से वाहन ऐलागाड़ पहुंचने लगे तो सड़क किनारे कतार लगनी शुरू हो गई। कुछ देर तक लोगों ने वाहनों में बैठकर इंतजार किया। तपती गर्मी के बीच जब सड़क खुलने की कोई संभावना नजर नहीं आई तो कुछ लोगों ने चट्टानों के बीच से पैदल ही दूसरी ओर जाने का निर्णय लिया।
विज्ञापन


प्राइवेट वाहनों से यात्रा पूरी कर लौटे कई यात्री भी चट्टानों के ऊपर से इस ओर आने के बाद दूसरे वाहन से धारचूला पहुंचे। इधर सड़क न खुलती देख आदि कैलाश के लिए निकले यात्री लौटकर धारचूला आ गए। अपने गांवों को लौट रहे स्थानीय घाटियों के लोगों को भी वाहनों से उतरकर घरों तक पैदल ही जाना पड़ा। आदि कैलाश और ओम पर्वत के दर्शन कर लौट रहे अधिकांश यात्रियों को बूंदी में ही रुकने की सलाह दी गई। देर शाम तक सड़क खोलने का कार्य जारी था। बुधवार सुबह से यातायात सुचारु होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवाजाही के लिए बंद रखा गया झूलापुल
अंतरराष्ट्रीय झूलापुल के ठीक ऊपर पहाड़ी दरकने के कारण ऐलागाड़ में भारत-नेपाल के बीच आवागमन बंद रहा। ऐलागाड़ के ठीक दूसरी ओर नेपाल में बड़गांव स्थित है। इस क्षेत्र के लोग इसी झूलापुल से आवागमन करते हैं लेकिन खतरे को देखते हुए आवाजाही पर रोक लगाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed