{"_id":"6a639c49c288a0234800e1b5","slug":"the-boys-sweated-it-out-for-the-scholarship-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-142128-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: बालकों ने छात्रवृत्ति के लिए बहाया पसीना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: बालकों ने छात्रवृत्ति के लिए बहाया पसीना
Fri, 24 Jul 2026 10:39 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 24 Jul 2026 10:39 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत गोरलचौड़ खेल मैदान में नगरपालिका स्तरीय चयन ट्रायल हुए। इन ट्रायलों में 30 बच्चों का चयन जिला स्तर के लिए किया गया।
जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने इन ट्रायलों का शुभारंभ किया। शुक्रवार को आठ से 14 आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं का चयन बैटरी टेस्ट के आधार पर हुआ। नगरपालिका क्षेत्र के विद्यालयों से आए प्रतिभागियों का चयन विभिन्न शारीरिक परीक्षणों के अंकों के आधार पर किया गया। जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोहरा ने बताया कि प्रत्येक आयु वर्ग से पांच-पांच प्रतिभागियों को जिला स्तर के लिए चुना गया। शनिवार को बालिका वर्ग के लिए भी ट्रायल आयोजित होंगे। यहां शिक्षक मुकेश कुमार, कृष्ण, कंचन, नरेश कुमार, अमित वर्मा, कमल गहतोड़ी, राजकिशोर सिंह, पुष्कर शर्मा, हरीश पांडे, कमल किशोर गहतोड़ी, रुद्र सिंह बोरा, नंदू आदि ने ट्रायल में सहयोग दिया।