फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The backboard of the Goral Chaud basketball court has been broken for two months

Pithoragarh News: दो माह से टूटा है गोरल चौड़ बास्केटबाल कोर्ट का बैकबोर्ड

Fri, 26 Jun 2026 10:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Fri, 26 Jun 2026 10:45 PM IST
विज्ञापन
The backboard of the Goral Chaud basketball court has been broken for two months
चंपावत। नगर के गोरल चौड़ मैदान स्थित बास्केटबाल कोर्ट में लगा बैकबोर्ड पिछले दो माह से टूटा हुआ है। इससे खिलाड़ियों को बास्केटबाल खेल का अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन

गोरल चौड़ मैदान स्थित बास्केटबाल कोर्ट का बैकबोर्ड बीते महीने गोल्ज्यू महोत्सव के दौरान क्षतिग्रस्त हो गया था। बावजूद अब तक उसकी मरम्मत नहीं हो पाई है। नगर के कई खिलाड़ी इसी कोर्ट में नियमित अभ्यास करते हैं। बैकबोर्ड टूटने से खिलाड़ियों के अभ्यास और आगामी प्रतियोगिताओं की तैयारियां प्रभावित हो रही हैं। खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए नियमित अभ्यास की आवश्यकता होती है।
विज्ञापन

वहीं बास्केटबाल खिलाड़ी सुमित ने बताया कि संबंधित विभाग को जल्द क्षतिग्रस्त बैकबोर्ड बदलकर नया बैकबोर्ड लगाना चाहिए। लंबे समय से उन्हें अभ्यास नहीं कर पा रहे हैं। वहीं नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने बताया कि गोरल चौड़ मैदान स्थित बास्केटबाल कोर्ट के बैकबोर्ड को पूर्व में भी खिलाड़ियों की सुविधा को देखते हुए नगर पालिका की ओर से ठीक कराया गया था। अब पुनः बैकबोर्ड क्षतिग्रस्त होने का मामला संज्ञान में आया है। इसके लिए नए बैकबोर्ड की मांग भेजी गई है। जल्द ही नया बैकबोर्ड लगाकर खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed