फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The autumn of neglect took away Basanti's life.

Pithoragarh News: उपेक्षा के पतझड़ ने छीन ली बसंती की जिंदगी

Sun, 12 Oct 2025 10:43 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 12 Oct 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
The autumn of neglect took away Basanti's life.
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। पहाड़ पर विकास के दावे बासीखेत गांव की बसंती देवी की चौखट तक नहीं पहुंच पाए। उनके गांव तक सड़क नहीं है और बीमार पड़ीं तो अस्पताल में डॉक्टर नहीं मिला। नतीजा यह रहा कि बसंती देवी ने अन्य अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में दम तोड़ दिया। सड़क और समय पर डॉक्टर के लिए न जाने पहाड़ में कितनी ही जानें काल के गाल में समा चुकी हैं और सिस्टम दावों की झड़ी लगाकर खुश रहता है।
विज्ञापन

बासीखेत गांव की 70 वर्षीय बसंती देवी की तबीयत बीते शनिवार को अचानक बिगड़ गई। पेट दर्द से कराहती बसंती देवी को सड़क न होने पर ग्रामीणों ने डोली में बैठाकर ढाई किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई पार कर डोली के सहारे देवराड़ी पंत में मुख्य सड़क पहुंचाया। थके-हारे ग्रामीण यहां से उन्हें वाहन से चार किमी दूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनकोट ले गए लेकिन इससे पहले कि बसंती अस्पताल पहुंचती उपेक्षा का पतझड़ वहां पहुंच चुका था। दर्द से तड़पती बसंती देवी को देखने के लिए अस्पताल में डॉक्टर ही नहीं मिला।
विज्ञापन

इसके बाद हिम्मत जुटाकर ग्रामीण उन्हें 14 किमी दूर सीएचसी गणाई ले जाने लगे लेकिन अस्पताल पहुंचने से पांच किलोमीटर पहले ही बुजुर्ग महिला ने दुनिया को अलविदा कह दिया। बिना सड़क वाले बासीखेत गांव से बसंती देवी की मौत की खबर को भी जिला मुख्यालय पहुंचने में एक दिन लग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों का कहना है कि यदि गांव तक सड़क होती तो उन्हें समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सकता था। साथ ही नजदीकी अस्पताल में डॉक्टर की तैनाती होती तो उन्हें स्थानीय स्तर पर ही इलाज मिल जाता और शायद आज वह जिंदा होतीं। ग्रामीण एडवोकेट ठाकुर सिंह डसीला ने कहा कि सिर्फ सिस्टम की लापरवाही से महिला की जान चली गई। महिला की मौत की जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन को लेनी चाहिए।
गांव तक नहीं बनी सड़क, अस्पताल में छह महीने से डॉक्टर नहीं
बासीखेत गांव को जोड़ने के लिए अब तक सिस्टम ढाई किलोमीटर सड़क नहीं बना सका है। गांव के नजदीकी बनकोट स्वास्थ्य केंद्र में भी छह महीने से डॉक्टर नहीं है। ऐसे में बीमारों को डोली के सहारे मुख्य सड़क तक पहुंचाना और फिर इलाज के लिए उन्हें लेकर भटकना ग्रामीणों की नियति बन गई है। इलाज भी मिल पाएगा या नहीं, यह भी किस्मत पर निर्भर रहता है।

कोट
बनकोट स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की तैनाती के लिए निदेशालय को पत्र लिखा गया है। नियुक्ति होने पर प्राथमिकता के आधार पर यहां चिकित्सकों की तैनाती होगी। - डॉ. एसएस नबियाल, सीएमओ, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed