{"_id":"58921ce44f1c1b5a42e803a8","slug":"the-announcement-came-at-the-boycott-chamachaud-area-dm","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव बहिष्कार के ऐलान पर चामाचौड़ क्षेत्र पहुंचे डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव बहिष्कार के ऐलान पर चामाचौड़ क्षेत्र पहुंचे डीएम
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Wed, 01 Feb 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
चुनाव बहिष्कार के ऐलान के बाद चामाचौड़ क्षेत्र में पहुंचे डीएम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोटर सड़क से वंचित चामाचौड़ क्षेत्र के लोगों के चुनाव बहिष्कार के ऐलान के बाद जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी डा. रंजीत कुमार सिन्हा बुधवार को इलाके में पहुंचे। वहां उन्होंने लोगों से बात की।
विज्ञापन
जिलाधिकारी चौड़मन्या से थारा गांव के पास तक करीब 8 किमी पैदल चले। जिलाधिकारी ने चामाचौड़ संघर्ष समिति के अध्यक्ष दिवाकर रावल समेत कई ग्रामीणों से चुनाव बहिष्कार न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर हाल में मतदान करना चाहिए। सड़क की समस्या के संबंध में चुनाव बाद गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
क्षेत्र के लोगों ने दो-दो सड़क मंजूर होने के बाद भी निर्माण न होने को उपेक्षा बताया। कहा कि सड़क न होने से लोगों को कई किलोमीटर पैदल चलना पड़ता है। बीमार लोगों को सुरक्षित सड़क तक पहुंचाना बहुत कठिन है। जिलाधिकारी की अपील पर संघर्ष समिति ने 3 फरवरी को बैठक कर अगला निर्णय लेने की बात कही है।
विज्ञापन