फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   The administration of Prime Minister's visit was in preparation

प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारी में लगा प्रशासन

Wed, 08 Feb 2017 10:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Wed, 08 Feb 2017 10:25 PM IST
विज्ञापन
The administration of Prime Minister's visit was in preparation
पिथौरागढ़ में प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारी को लेकर हुई वीडियोकांफ्रेंसिंग में मौजूद अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 फरवरी को पिथौरागढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उनके दौरे को देखते हुए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी हैं। बुधवार को प्रदेश के मुख्य सचिव एस रामास्वामी ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पीएम के दौरे की तैयारी की जानकारी ली। बताया गया कि प्रधानमंत्री विमान से नैनीसैनी हवाईपट्टी पहुंचेंगे। वहां से सभा स्थल जाएंगे। सभा स्थल को बृहस्पतिवार को यहां पहुंचने वाली एसपीजी की टीम फाइनल करेगी। वैसे प्रशासन ने अपने स्तर से दो स्थान तय किए हैं। देवसिंह मैदान या स्पोर्ट्स स्टेडियम में से किसी एक स्थान को सभा के लिए चुना जाएगा।

विज्ञापन


जिलाधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने बताया कि पीएम के दौरे के समय उनको दो अतिरिक्त उपजिलाधिकारियों की जरूरत होगी। इसके अलावा लाइफ सपोर्ट सिस्टम, एंबुलेंस की जरूरत पड़ेगी। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री की सुरक्षा के लिए सीडीओ को नोडल अधिकारी बनाया गया है। हवाईपट्टी पर भी पीएम को रिसीव करने के लिए सीडीओ आशीष चौहान ही जाएंगे। वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से मुख्य सचिव ने सभी तैयारियों की समीक्षा की और प्रशासन को जिस तरह की जरूरत होगी, उसे उपलब्ध कराया जाएगा। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अजय जोशी, सीडीओ आशीष चौहान, एडीएम मोहम्मद नासिर, डीडीओ गोपाल गिरी समेत अन्य अधिकारी थे।
विज्ञापन


भाजपा स्टेडियम में सभा कराने के पक्ष में
भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री की सभा को स्पोर्ट्स स्टेडियम में कराने के पक्ष में है। प्रशासन के सामने भी भाजपा नेताओं ने इसी वरीयता को रखा है। प्रधानमंत्री 12 फरवरी को अपरान्ह दो बजे यहां पहुंचेंगे। अब स्थान के चयन के मामले में अंतिम फैसला बृहस्पतिवार को एसपीजी की टीम के आने के बाद ही हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हवाईपट्टी से सभा स्थल तक कार से आएंगे
प्रधानमंत्री नैनीसैनी हवाईपट्टी से सभा स्थल तक कार से आएंगे। देवसिंह मैदान और स्पोर्ट्स स्टेडियम तक सड़क की हालत सही है। जिलाधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने बताया कि देवसिंह मैदान और स्टेडियम तक सड़क सही हालत में है। पीएम के सड़क मार्ग से आते समय ट्रैफिक को रोका जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed