फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Thal-Munsiyari road could not open even on the third day due to the rain of stones from the hill

पहाड़ी से पत्थरों की बरसात के कारण तीसरे दिन भी नहीं खुल सकी थल-मुनस्यारी सड़क

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Aug 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Thal-Munsiyari road could not open even on the third day due to the rain of stones from the hill
थल-मुनस्यारी सड़क के गिरगांव के पास सड़क में जमा मलबा। - फोटो : PITHORAGARH
नाचनी/पिथौरागढ़। गिरगांव में पहाड़ी में हुए भारी भूस्खलन से थल-मुनस्यारी सड़क तीन दिन से बंद है। पहाड़ी से लगातार पत्थरों की बरसने से सड़क नहीं खोली जा सकी। लगभग 50 मीटर के दायरे में खतरा होने से सड़क के जल्दी खुलने की संभावना नहीं है। सड़क बंद होने से दोनों और दर्जनों की संख्या में वाहन फंसे हैं।
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व थल-मुनस्यारी सड़क पर बनिक गांव की पहाड़ी में जबरदस्त भूस्खलन हो गया था। पहाड़ी से भारी मात्रा में मलबा गिरगांव के निकट सड़क पर गिर गया। इससे यातायात बाधित हो गया। भूस्खलन के बाद लोक निर्माण विभाग ने मौके पर मजदूर और मशीन भेजकर सड़क खोलने का प्रयास किया लेकिन पहाड़ी से लगातार पत्थरों के गिरने के कारण सड़क नहीं खोली जा सकी। इसके चलते लोगों को पैदल ही आवागमन करना पड़ रहा है। बनिक से गिरगांव तक जंगल और फिसलन भरे रास्ते से लोग जान जोखिम में डालकर आवागमन कर रहे हैं। भाजपा नेता भगत वाछमी ने बताया कि दो सौ मीटर ऊपर पहाड़ी से पत्थर सड़क पर गिर रहे हैं। पैदल आवागमन में भी खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

.................इनसेट कोट
पहाड़ी से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। इसके चलते मलबा हटाने के लिए मजदूर या मशीनों का पहुंच पाना संभव नहीं है। लगभग एक सौ मीटर सड़क क्षतिग्रस्त हुई है। पत्थरों के सड़क पर गिरने से हादसे का खतरा बना हुआ है। मौसम साफ होने के बाद ही सड़क खोलने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीसी जोशी
एई लोनिवि डीडीहाट।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed