{"_id":"6498751bc53d92c1040e7cf6","slug":"thal-didhat-road-proving-fatal-pithoragarh-news-c-230-shld1024-1057-2023-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जानलेवा साबित हो रही थल-डीडीहाट सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जानलेवा साबित हो रही थल-डीडीहाट सड़क
Sun, 25 Jun 2023 10:40 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 25 Jun 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
खस्ताहाल थल डीडीहाट सड़क। संवाद
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। एक साल के अंदर दो वाहन दुर्घटनाओं में छह लोगों की मौत के बाद थल-डीडीहाट मार्ग लोगों के लिए कब्रगाह बनता जा रहा है। कुछ साल पूर्व ही इस सड़क को सही करने के नाम पर करोड़ों रुपये के काम किए गए हैं लेकिन सड़क में सुधार नहीं हुआ है।
डीडीहाट से थल को जाने वाला मार्ग 24 किमी लंबा है। कुछ साल पूर्व ही एनएच लोहाघाट के माध्यम से इस सड़क में डामरीकरण और सुरक्षा के लिए एक करोड़ से अधिक धन व्यय किया गया लेकिन सुरक्षा के लिए इस सड़क पर नाम मात्र के पिलर और लोहे के गार्डर लगाए गए हैं। सड़क की चौड़ाई मात्र चार से पांच मीटर ही है। कही-कही पर सड़क तीन से चार मीटर ही चौड़ी है। इस कारण यह सड़क जानलेवा बनी हुई है।
23 मई 2022 को लामाघर के पास कूड़ाघर के पास एक कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से एसएसबी के दो जवानों की मौत हो गई थी। पूजा पर घर आए एक ही परिवार के चार लोगों की पमतोड़ी के पास खराब सड़क के कारण कार दुर्घटना में मौत हो गई थी। 24 किमी इस सड़क के चौड़ीकरण की मांग को लेकर कई बार स्थानीय लोग लोनिवि और स्थानीय जनप्रतिनिधियों से मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन
पुलिस और आरटीओ ने इस 24 किमी की सड़क में कई स्थान दुर्घटना संभावित क्षेत्र चिह्नित किए हैं जिन स्थानों पर सड़क हादसे हुए हैं वहा सड़क बहुत खराब स्थिति में है। पमतोड़ी के पास तो 150 मीटर सड़क पूरी तरह से खराब है। लोनिवि ईई जेसी थपलियाल ने बताया कि थल-डीडीहाट-ओगला मोटर मार्ग के चौड़ीकरण की कार्यवाही की जा रही है।
ओगला से डीडीहाट होते हुए थल तक डेढ़ लाइन सड़क की सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है। हर विधानसभा में पांच सड़कों के चौड़ीकरण योजना के तहत इस सड़क को प्राथमिकता के आधार पर चौड़ा किए जाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। - बिशन सिंह चुफाल विधायक, डीडीहाट।