{"_id":"656a12ae4cf9b011c703f376","slug":"tenure-of-municipality-is-zero-from-development-point-of-view-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-7481-2023-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: नगर पालिका का कार्यकाल विकास की दृष्टि से शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: नगर पालिका का कार्यकाल विकास की दृष्टि से शून्य
Fri, 01 Dec 2023 10:36 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 01 Dec 2023 10:36 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। नगर निकायों के कार्यकाल समाप्त होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मुकेश पंत ने कहा कि पिथौरागढ़ नगर पालिका का पांच वर्ष का कार्यकाल विकास कि दृष्टि से शून्य रहा है। यही कारण है कि सरकार ओबीसी का बहाना बनाकर चुनावों को टाल रही है। मुकेश पंत ने कहा कि करोड़ों कि आय अर्जित करने वाली पालिका अपना प्रवेश द्वार भी सहीं नहीं कर पाई।
पालिका में अध्यक्ष राजेंद्र रावत अपने पिछले कार्यकाल में बने भटकोट के बरात घर को तक को पालिका कि आय अर्जित करने का जरिया नहीं बना सके। चंडाक रोड में बन रहा करोड़ों का स्विमिंग पूल पांच वर्षों में पूरा नहीं हो सका। मुकेश पंत ने कहा कि इन पांच साल में वार्डों के अंदर क्षतिग्रस्त मार्ग बदहाल हैं। कुमौड़ से भड़ेलवाड़ा चंद्रभागा को जोड़ने वाला मार्ग बुरी तरह से क्षतिग्रस्त है। यही हाल अन्य वार्डों का है। पिथौरागढ़ नगर पालिका अपने आय के नये स्रोतों को भी नहीं तलाश पाई है। पिछले पांच वर्ष का यह कार्यकाल नगर के विकास की दृष्टि से शून्य रहा है। संवाद