{"_id":"5a636fa54f1c1b7b268b570c","slug":"ten-kilometer-marathon-chandan-won","type":"story","status":"publish","title_hn":"दस किलोमीटर की मैराथन चंदन ने जीती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दस किलोमीटर की मैराथन चंदन ने जीती
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 20 Jan 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में आयोजित मैराथन में स्थान पाने वाले खिलाड़ी
- फोटो : अमर उजाला
सेना दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार को सेना की 119 इंफेंट्री ब्रिगेड ग्रुप की ओर से आयोजित दस किलोमीटर की मैराथन में चंदन सिंह दिगारी ने पहला स्थान पाया। उन्होंने यह दूरी 38.18 मिनट में पूरी की। दस किलोमीटर की मैराथन में हिमांशु वल्दिया ने दूसरा स्थान पाया। उन्होंने यह दूरी 39.05 मिनट में तय की। दस किलोमीटर की दूरी 40.07 मिनट में पूरी करने वाले भावेश भट्ट को तीसरा स्थान मिला। प्रथम स्थान वाले को सात हजार, दूसरे स्थान वाले को पांच हजार और तीसरे स्थान वाले को तीन हजार रुपये का नकद इनाम दिया गया।
विज्ञापन
पांच किलोमीटर की मिनी मैराथन बालिका वर्ग में बबीता खनका ने 25.06 मिनट में पूरी कर पहला स्थान पाया। 25.55 मिनट में पांच किलोमीटर की दूरी तय करने वाली कविता को दूसरा और 26.45 मिनट में यह दूरी तय करने वाली मोनिका को तीसरा स्थान मिला। बालक वर्ग में अंकित ने पांच किलोमीटर की दूरी 20.37 मिनट में पूरी कर पहला स्थान पाया। विमल उपाध्याय ने 21.12 मिनट में दूरी तय की और दूसरे स्थान पर रहे। सूरज सुर्खाली ने 21.14 मिनट में यह दूरी तय कर तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
दौड़ में 189 बालकों, 37 बालिकाओं और 154 सेना के जवानों ने हिस्सा लिया। यह दौड़ देवसिंह मैदान से शुरू हुई और घंटाकरण से वरदानी मंदिर तक जाकर वापस देवसिंह मैदान पहुंची। दौड़ को संपन्न कराने में सेना के अधिकारियों और जवानों ने सहयोग दिया। इस मौके पर डीएम सी रविशकर, एसपी अजय जोशी, जिला क्रीड़ा अधिकारी संजीव पौरी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन