{"_id":"6a775d653fa79cf9ca0cc6f2","slug":"telegram-investment-fraud-telangana-police-arrest-mastermind-from-haldwani-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-145355-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"टेलीग्राम इन्वेस्टमेंट फ्रॉड : हल्द्वानी से तेलंगाना का मास्टरमाइंड गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टेलीग्राम इन्वेस्टमेंट फ्रॉड : हल्द्वानी से तेलंगाना का मास्टरमाइंड गिरफ्तार
Sat, 08 Aug 2026 10:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 08 Aug 2026 10:16 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कम समय में धन दोगुना करने का लालच देकर 18.96 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले मास्टरमाइंड को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तेलंगाना निवासी इस आरोपी ने एक व्यक्ति को टेलीग्राम पर निवेश योजना का झांसा दिया था। पुलिस ने नौ महीने की जांच के बाद उसे हल्द्वानी से पकड़ा।
21 दिसंबर 2025 को पीड़ित ने पुलिस में तहरीर दी थी। उसने बताया कि टेलीग्राम पर एक निवेश योजना में उसने 18,96,866 रुपये का निवेश किया था। योजना में कम समय में धनराशि दोगुना करने का दावा किया गया था। ठगी का अहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि इस साइबर ठगी का मास्टरमाइंड योगेश उत्तम पांचाल, ग्राम पैदा गुला बड़ा धुला, थाना झुक्कल, तेलंगाना निवासी योगेश उत्तम पांचाल है।
आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए बदल रहा था ठिकाने
पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाई। सर्विलांस की मदद से उसकी गतिविधियों पर नजर रखी गई। एसपी अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। टीम ने उसे हल्द्वानी से गिरफ्तार किया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।