फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Tejpal, Kamlesh, Amit, Kamal, Yogesh ran the fastest

Pithoragarh News: तेजपाल, कमलेश, अमित, कमल, योगेश दौड़े सबसे तेज

Tue, 06 Jan 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 06 Jan 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Tejpal, Kamlesh, Amit, Kamal, Yogesh ran the fastest
बेड़ीनाग महाविद्यालय में विधायक चैंपियनशिप में दमखम दिखाता खिलाड़ी। संवाद
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। महाविद्यालय के खेल मैदान में आयोजित विधायक चैंपियनशिप के दूसरे दिन अंडर-19 बालक वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं। इस दौरान हुई पिट्ठू, कबड्डी, खोखो, वालीबॉल आदि प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। पांच हजार मीटर दौड़ में तेजपाल ने पहला, सुमित ने दूसरा, योगेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

100 मीटर दौड़ में कमलेश को पहला, अमित को दूसरा, कमल को तीसरा स्थान मिला। 200 मीटर दौड़ में अमित पहले, हिमांशु दूसरे, रोहित तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में कमल कार्की ने पहला, लोकेश ने दूसरा, भावेश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर दौड़ में योगेश कुमार ने पहला, दीपक ने दूसरा, सागर ने तीसरा स्थान पाया। 1500 मीटर दौड़ में तेजपाल पहले, सुमित दूसरे, योगेश तीसरे स्थान पर रहे। पिट्ठू प्रतियोगिता में राईढ़स्यारी प्रथम और बेड़ीनाग न्याय पंचायत द्वितीय स्थान पर रही।
विज्ञापन

कबड्डी, वॉलीबॉल में बेड़ीनाग तो खोखो में राईढ़स्यारी विजेता रहा। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस मौके मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्ष हेमा पंत, विशिष्ट अतिथि व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य नीरज शाह, ब्लॉक खेल समन्वयक प्रदीप पंत, अकरम अली, भूपेंद्र भंडारी, गौरव चौहान, अमित भट्ट, प्रदीप महरा, नीरज सौन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed