{"_id":"150e855f4ef48c99efc586ebcbcd735e","slug":"tehsil-bangapani-a-full-year-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगापानी तहसील को एक साल पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंगापानी तहसील को एक साल पूरा
ब्यूरो/अमर उजाला, मुनस्यारी (पिथौरागढ़)।
Updated Thu, 11 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
बंगापानी में तहसील को खुले बृहस्पतिवार को एक वर्ष पूरा हो गया है। अब तक यहां पर न तो एसडीएम की तैनाती हो पाई है और न पूर्णकालिक तहसीलदार ही नियुक्त हुआ है।
विज्ञापन
धारचूला और मुनस्यारी के मध्य में पड़ने वाली इस तहसील के अंतर्गत आने वाले लोगों को आज भी जरूरी कामों के लिए धारचूला, मुनस्यारी ही जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन
उधर, गणाईगंगोली में तहसील को खुले 15 महीने हो गए हैं। वहां भी स्थायी तहसीलदार की तैनाती नहीं हुई है। भाजपा नेता जगत मर्तोलिया का कहना है कि जब सरकार अफसरों और स्टाफ की तैनाती नहीं कर पा रही है तो ऐसे तहसीलों को खोलने का क्या फायदा।
विज्ञापन
इधर, वन विकास निगम के अध्यक्ष हरीश धामी ने कहा है कि बंगापानी में जल्दी ही स्थायी तहसीलदार की नियुक्ति होगी और पटवारियों के रिक्त पदों पर भी जल्दी ही नियुक्ति की जाएगी।