फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Teenager dies of snake bite in Baitadi, Nepal

Pithoragarh News: सांप के डसने से नेपाल के बैतड़ी में किशोरी की मौत

Wed, 09 Aug 2023 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 09 Aug 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies of snake bite in Baitadi, Nepal
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। नेपाल के बैतड़ी में एक किशोरी की सांप के डसने से मौत हो गई। मंगलवार देर रात बैतड़ी के पंचेश्वर गांव पालिका चार फियाओ निवासी अनिता चंद (16) मासिक धर्म के दौरान अपने घर के गोठ में सोई हुई थी। देर रात को उसे सांप ने डस लिया। समय पर इलाज नहीं मिलने से बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। पंचेश्वर गांव पालिका की उपाध्यक्ष बीना भट्ट ने बताया कि नेपाल में अभी भी लड़कियों को मासिक धर्म के दौरान गोठ में सुलाया जाता है। ऐसे कई मामले में लड़कियों के साथ हादसे हो चुके हैं जिसमें कई की मौत भी हो चुकी है। संवाद
विज्ञापन


बंदर के हमले में युवक गंभीर रूप से घायल

पिथौरागढ़। नगर के घंटाकरण क्षेत्र में बंदर के हमले में गिरने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। घंटाकरण निवासी वसीम जाफर बुधवार सुबह घर की छत पर टहल रहे थे। इसी दौरान बंदरों ने उन पर हमला कर दिया। बंदरों से बचने के प्रयास में वह कई फीट नीचे झाड़ियों में गिर गए। इससे उनके कंधे की हड्डी टूट गई और कमर में भी गंभीर चोट आई है। उनका एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। कटखने बंदरों के हमले से लोग भयभीत हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed