{"_id":"5e9443d08ebc3e78ac7ea594","slug":"teacher-receiving-president-award-making-mask-with-wife158","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्नी संग मास्क बना रहे राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी संग मास्क बना रहे राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक
विज्ञापन
मास्क बनाते शिक्षक उप्रेती।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पिथौरागढ़। कोरोना संकट के समय तमाम लोग अपनी तरफ से जरूरतमंदों की मदद में जुटे हैं। इन्हीं में राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक राजेश मोहन उप्रेती भी शामिल हैं। शिक्षक उप्रेती अपने घर में स्वयं मास्क तैयार कर रहे हैं। इन मास्कों का वितरण आम लोगों के साथ ही कोरोना वारियर्स में किया जा रहा है। इस कार्य में उनकी शिक्षिका पत्नी ऊषा उप्रेती भी सहयोग कर रही हैं। कोरोना जैसी महामारी से बचने के लिए लॉकडाउन किया गया है। जरूरी कामों से घरों से बाहर निकलने वाले लोगों से मास्क लगाने और सोशल डिस्टेंस का पालन करने को कहा जा रहा है। इससे मास्क की मांग भी काफी बढ़ गई है, लेकिन कई गरीब और मजदूर तबके के ऐसे भी लोग हैं जिनके पास मास्क नहीं हैं। ऐसे लोगों के लिए शिक्षक राजेश मोहन अपनी पत्नी ऊषा उप्रेती के साथ मास्क तैयार कर रहे हैं। शिक्षक दंपति का कहना है कि यह मास्क आम जरूरतमंद लोगों में बांट रहे हैं इसके अलावा कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग और पालिका सहित अन्य विभागों के कर्मियों को भी यह मास्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। राजेश का कहना है कि संकट की घड़ी में मास्क बनाकर कोरोना से निपटने के लिए वह सहयोग दे रहे हैं यह उनके लिए अच्छी बात है। इसके अलावा यह शिक्षक दंपति गरीब परिवारों में राशन भी बांट रहा है।
मास्क बनाती ऊषा उप्रेती।
- फोटो : AMAR UJALA
मास्क बनाती ऊषा उप्रेती।